आज से भक्त कर रहे है अपने भगवान के दर्शन , बीकानेर में खुलेंगे 51 मंदिर नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी के पैट आज सामान्य दर्शन के लिए खोलते हैं। अर्से से दर्शन का इंतज़ार करते दर्शनकारों को जैसे इसी समय का इंतज़ार था। कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना करते हुए लोगों ने दर्शन किए और कोरोना से मुक्ति पाने के लिए धोक लगाई पिछले छह महीने से मंदिर आम दर्शनार्थियों के लिए कोरोना एडवायजरी के कारण बन्द थे, लेकिन सेवा-पूजा जारी थी। सितंबर में सरकार ने मंदिर खोलने की इजाज़त दी, लेकिन हालात सामान्य नहीं होने के कारण मन्दिर नहीं खोले गए। श्यामोजी वंशज ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट शिवचंद भेंडर ने बताया कि 1 अक्टूबर से मन्दिर खोले जाने का निर्णय भक्त जनों के अनुरोध पर किया गया है। मंदिर में भकों को कोरोना की गाइड लाइन के अनुसार ही प्रवेश दिया जाएगा। बीकानेर । शहर के नगर सेठ व नागणेची मंदिर के नियमित दर्शनार्थियों के लिये खुश खबरी है । अब वे एक तारीख से अपने अराध्य के नियमित दर्शन कर सकेंगे । इस संदर्भ में शाकद्वीपिय समाज के प्रबुद्वजनो...