सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

एनजीआरजीएनआईजीएम लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वायरल लिस्ट में आज 351 कोरोना पॉजिटिव आये

live-samachar-Govindmisyou बीकानेर 14 अक्टूबर 2020। बीकानेर  जिले में कोरोना संक्रमितों की  संख्या प्रतिदिन बढते क्रम में आ रही है । सीएमएचओ  ने  आज दोपहर में आयी  रिपोर्ट के अनुसार 293 कोरोना पाॅजिटिव केस मिलाने की घोषणा की  परन्तु आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों कि सूचियां उसमे नहीं जोड़ी गयी।  हमारे नोखा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर में 45 कोरोना पॉजिटिव नोखा  से आये अभी13 कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी हमें मिली है जिसकी सुचिसंलगन यही  अतः  हमें प्राप्त सूचना के अनुसार आज 351 कोरोना पॉजिटिव आये हैं. सरकार की रणनीति के अनुसार अब पुरे आंकड़े बाहर नहीं आ सकतें हैं।  सरकार को या  चिकित्सा एम स्वास्थ्य विभाग को आंकड़े छुपाने से क्या हासिल होगा वो ही जाने।   जिले में बढ़ते कोरोना के मरीज थमने का नाम नहीं ले रहे है। बीकानेर ही नहीं आस-पास के ग्रामीण इलाकों से भी कोरोना के मरीज बड़ी संख्या में मिल रहे है।गजनेर, कोलायत , बज्जू , गंगाशहर , उदासर, नोखा   व लूणकरणसर क्षेत्र में आज पॉजिटिव बहुत संख्या में आये हैं. ...

नोटशीट पर आयुक्त की स्वीकृति के बिना जारी नहीं हो सकेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

बीकानेर.  जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र अब आयुक्त की ओर से कार्यालय टिप्पणी पर स्वीकृति के बाद ही जारी हो सकेंगे। कार्यालय टिप्पणी के बिना प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सकेंगे। निगम आयुक्त डॉ. खुशाल यादव ने गुरुवार को सभी अनुभाग अधिकारी- प्रभारी को आदेश जारी कर बताया कि निगम कार्यालय की एसएसओ आईडी से जारी होने वाले सभी दस्तावेज, प्रमाण पत्र यथा राजस्थान सम्पर्क शिकायत, पीएफ चालान, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन इत्यादि जारी करने से पहले कार्यालय टिप्पणी पर स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही आगामी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। आयुक्त ने आदेश में बताया कि बिना अनुमति प्राप्त किए किसी भी अधिकारी-प्रभारी की ओर से अगर एसएसओ आईडी का उपयोग कर कोई भी दस्तावेज जारी किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। प्रमाण पत्र जारी होने में होगी देरी नगर निगम में सामान्य दिनों में जन्म-मृत्यु के दो सौ से अधिक आवेदन प्राप्त होते है। इतनी संख्या में प्राप्त होने वाले आवेदनों को नोटशीट पर लेना और आयुक्त से अनुमति प्राप्त करने की कार्यवाही से प्रमाण पत्र तैयार होन...