बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार सोमवार को 1154 व्यक्ति संक्रमण से रिकवर होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 2581 सैम्पल्स में 695 कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं, जबकि मृत्यु कितनी हुई है यह नहीं बताया गया है। कुल एक्टिव केस 8230 हैं, जिसमे इंस्टिट्यूशनल आइसोलेट 17, होम क्वारेन्टइन 7284 तथा शेष पीबीएम में भर्ती है। जिले में कन्टेन्टमेंट जोन 9 (352 माइक्रो कन्टेन्टमेंट) बनाए हुए है। मंगलवार को आई पहली सूची में जहां 45 वर्ष तक के 415 तथा दूसरी सूची में 138 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 45+ में पहली सूची में 197 तथा दूसरी सूची में 56 पॉजिटिव मिले हैं। रिपीट पॉजिटिव भी प्रतिदिन आ रहें हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 8 कोरोना रोगियों की मृत्यु हुई है, परन्तु बीकानेर पीआरओ से इस संबंध में नहीं बताया गया है। मंगलवार को जारी दूसरी सूची में 4 माह का बच्चा भी कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुआ है, जबकि 85 वर्ष की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। कोरोना महाकहर के मध्य अच्छी खबर रही की मंगलवार को 1154, सोमवार को 822, रविवार 9 मई को 1020, शनिवार 8 मई को 74...