1484 सफाईकर्मियों को महापौर द्वारा जैकेट भेंट आज नगर निगम महापौर सुशीला कँवर राजपुरोहित ने अपने निजी स्तर पर निगम के सभी 1484 सफाई कर्मियों को सर्दी को मद्देनजर रखते हुए गर्म जैकेट भेंट की | कोविड 19 की गाईडलाइन की अनुपालना में नगर निगम सभागार में आयोजित जैकेट वितरण कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से 5 वार्डों के कर्मचारियों को बुलाकर महापौर सुशीला कँवर ने अपने हाथों से यह जैकेट भेंट की | शेष सभी कर्मचारियों को सम्बंधित स्वच्छता निरीक्षक के माध्यम से उनके क्षेत्र में ही जैकेट उपलब्ध करवाई जायेगी | पिछले कुछ दिनों से बीकानेर में सर्दी का कहर जारी है जिसको देखते हुए महापौर द्वारा यह व्यवस्था उपलब्ध करवाई गयी | कार्यक्रम की शुरुआत में सभी स्वच्छता निरीक्षकों ने सफाई कर्मियों की और से पुष्पगुच्छ भेंट कर महापौर का आभार व्यक्त किया | सीवरेज प्रभारी ज्ञान प्रकाश बारासा ने संबोधन करते हुए कहा की महापौर द्वारा समय समय पर कर्मचारियों के हित में किये जाने वाले कार्य ऐतिहासिक है , चाहे वह दुर्घटना बीमा को 1 लाख से बढाकर 5 लाख करना हो या केशलेस मेडीक्लेम पालिसी |...