बीकानेर। बीकानेर में कोरोना वायरस का ग्राफ आज फिर बढ़ गया है। आज आई रिपोर्ट में दो और कोरोना के मरीज मिले हैं। इसके साथ ही बीकानेर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 112 तक पहुंच गई है। डाॅ बी.एल. मीणा ने थार एक्सप्रेस को बताया कि आज दो नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं दोनों संक्रमित महिला हैं। गंगाशहर के बोथरा गल्र्स स्कूल पास यह यह 06 जून को दिल्ली से बीकानेर आए थे। सूत्रों के अनुसार पूजा की भाभी सारिका की दिल्ली में रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। उनके सम्पर्क में आने से यह पाॅजिटिव आई है। उल्लेखनीय है कि उनके साथ दिल्ली से आए बच्चों और पति की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। इनके सैम्पल 07 जून को लिए गए थ। नया कुआं क्षेत्र के भार्गव मोहल्ला से 80 साल की वृद्धा गंगादेवी जो सांस की बीमार थी। उसने स्वयं ने ही जांच करवाया तो आज इसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री कहीं भी आने-जाने की नहीं रही है।
गंगाशहर क्षेत्र में पाॅजिटिव आने की खबर सुनते ही हडकंप मच गया है तथा बोथरा चैक क्षेत्र तथा कोतवाली क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी कर दी गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank