सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीकानेर में कोरोना पाॅजिटिव की संख्या बढ़कर 115 हो जाएगी। अब बीकानेर में 24 पाॅजिटिव का इलाज जारी है। जिनमें 19 बीकानेर के, 2 चूरू के, 1 सरदारशहर के व 1 नापासर व 1 श्रीडूंगरगढ़ का है।

बीकानेर 09 जून। दिल्ली पुलिस का सिपाही की बहादूरी एवं जागरूकता अद्भूत सामने आयी है। ‘‘थार एक्सप्रेस’’ को मिली जानकारी के अनुसार राकेश गोदारा 26 मई को दिल्ली में पाॅजिटिव आ गया था, उनका एलएनजी अस्पताल में ईलाज चला, ठीक हुआ और 08 जून को छुट्टी देकर डिस्चार्ज कार्ड बना दिया गया तथा कहा गया कि घर जाकर क्वारेंटाइन हो जाएं। दिल्ली जैसे महानगर में एक छोटे क्वार्टर में रहने वाले राकेश ने निर्णय लिया कि अपने घर श्रीडूंगरगढ़ जाकर क्वारेंटाइन हो जाए। अभी आवागमन के साधन भी उपलब्ध नहीं होने के कारण यह भी एक समस्या थी। अतः मोटर साइकिल से प्रस्थान किया। रात्रि को हरियाणा बाॅर्डर पर रूके तथा आज सुबह वहां से प्रस्थान किया। उसका भाई राजूराम गोदारा नर्सिंग स्टाफ है उनसे बराबर बात भी हो रही थी।
       विधि की विडम्बना देखे कि ‘‘थार एक्सप्रेस’’ को यह पता चला कि जब वह आज रतनगढ़ तक पहंुचे तो उनके वाट्सअप पर दिल्ली एलएनजी अस्पताल से संदेश आया कि आपकी रिपोर्ट पुनः पाॅजिटिव आ गई है। राकेश ने तत्काल अपने भाई राजूराम को फोन पर इसकी इत्तला दी। भाई ने पीबीएम अस्पताल में नाॅडल अधिकारी डाॅ. सुरेन्द्र वर्मा को इसकी सूचना भेजी तथा श्रीडूंगरगढ़ पहंुचते ही वहां से 108 एम्बूलेंस सेवा से बीकानेर के लिए प्रस्थान कर दिया। नर्सिंग भाई की समझदारी एवं दिल्ली पुलिस के जवान की हिम्मत को दाद देनी चाहिए। ताकि उन्होंने उसको गांव में घर नहीं ले जाकर सीधा पीबीएम अस्पताल के लिए लेकर रवाना हो गए। 
 

   डाॅ. सुरेन्द्र वर्मा ने थार एक्सप्रेस को बताया कि इसके आने से बीकानेर में कोरोना पाॅजिटिव की संख्या बढ़कर 115 हो जाएगी। अब बीकानेर में 24 पाॅजिटिव का इलाज जारी है। जिनमें 19 बीकानेर के, 2 चूरू के, 1 सरदारशहर के व 1 नापासर व 1 श्रीडूंगरगढ़ का है। 

टिप्पणियाँ