बीकानेर। कोरोना महामारी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बीकानेर में भी पिछले दो दिनों से लगातार कोरोना पाॅजिटिव की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को भी दो और कोरोना पाॅजिटिव की रिपोर्ट आई है। पहला नापासर के हरिराम मंदिर के पास निवासी 60 वर्षीय राधा देवी की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है तथा दूसरा श्रीडूगरगढ़ निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नापासर की राधा देवी की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वे पीबीएम अस्पताल में किड़नी की बीमारी के इलाज के लिए नियमित रूप से अस्पताल में आना-जाना रहता था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में पीबीएम के रेजिडेंट डाॅक्टर की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। डाॅ. 25 मई से पहले कोरोना वार्ड में ड्यूटी थी और यह प्रथम वर्ष का रेजिडेंट स्टूडेंट है। कोरोना वार्ड मे ड्यूटी के बाद 7 दिन तक कोरेंटाइन में रहे। इसके बाद वे पीबीएम के वार्ड जे और वार्ड के में ड्यूटी पर तैनात हो गए। अचानक उनको महसूस हुआ कि सुगंध नहीं आ रही है तथा खाने-पीने में स्वाद का पता नहीं चल रहा है। तब उनका कोरोना जांच के लिए सैम्पल लिए गए। जांच के बाद इनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आ गई।
बीकानेर में कुल 115 कोरोना पाॅजिटिव हो चुके है।
प्रदेशभर में कोरोना की रिपोर्ट भी बढ़ती जा रही है। आज मंगलवार सुबह कोरोना के 144 नए केस सामने आए। इनमें जयपुर में 61, भरतपुर में 30, अलवर में 11, जोधपुर में 8, चूरू में 7, कोटा में 6, सीकर में 5, बाड़मेर में 4, दौस में 3, जालौर और झालावाड़ में 2.2, बीकानेर, डूंगरपुर, गंगानगर, सवाई माधोपुर में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं, दूसरे राज्य से आया 1 व्यक्ति भी पॉजिटिव मिला। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11020 पहुंच गया। 5 मरीजों की मौत भी हुई। इनमें जयपुर में 2, अजमेर, जोधपुर और दूसरे राज्य से आए 1-1 व्यक्ति शामिल है। मौतों का कुल आंकड़ा 251 पहुंच गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank