नोखा से तीन और पॉजीटिव मरीज सामने आए है। जिसमें एक महिला व दो पुरुषा है। ऐसे में बीकानेर में पॉजीटिव का आंकड़ा बढ़कर 138 हो गया है।
अभी आए तीन कोरोना पॉजिटिव में से कमला कॉलोनी के पॉजिटिव ने पीबीएम प्रशासन की नींद उड़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक यह 28 वर्षीय पॉजिटिव युवक आचार्य तुलसी कैंसर एवं रिसर्च सेंटर की ओपीडी में कंप्यूटर ऑपरेटर है। चार दिनों से इसे बुखार व सर्दी-जुकाम है। बताया जा रहा है कि यह युवक सोमवार को अस्पताल आया था, जिसके बाद में इसकी सैंपलिंग हुई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank