बीकानेर। 22 जून। बीकानेर में आज का दिन कोरोना के नाम हो गया है आज कोरोना के सात नये पॉजिटिव अभी आए हैं और पिछले 24 घंटों में 5 की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी आई रिपोर्ट में कोरोना में 7 नये मामले सामने आएं है। सीएमएचओ ने बताया कि इन नये केस के साथ आंकड़ा बढ़ कर 196 हो गया है। अभी आये पॉसिटीवो में 52 वर्षीय चूनगरान निवासी,52 वर्षीय की महिला चूनगरान मोहल्ला,16 वर्षीय बालिका चूनगरान मोहल्ला,40 वर्षीय पुरूष कमला कॉलोनी,22 वर्षीय युवक रामपुरिया कॉलेज,30 वर्षीय युवक भगत सिंह कॉलोनी,62 वर्षीय पुरूष जस्सूसर गेट के बाहर के है। इसमें अधिकांश लोग पहले आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
बीकानेर में कोरोना से एक और मौत । 24 घण्टे में पांचवी मौत हो गई है। एक साथ इतनी मौत होने का ही रिकॉर्ड बना है पहले पांच मौत एक साथ 24 घंटों में नहीं हुई थी। आज एक दिन में चार मौत हो गई। अभी-अभी जसरासर निवासी कोरोना महिला मनोहरी देवी की मृत्यु हो गई है।
यह महिला अनिल की मां है जो पहले कोरोनाा पॉजिटिव आया था उसकी मां है। पहले इनकी जांच में नेगेटिव आ गया था तो 2 दिन से अस्वस्थ थी तो 2 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आज उसकी मृत्यु हो गई। ज्ञात रहे सुबह पहले 90 वर्षीय युसूफ अली की मृत्यु के समाचार आए। अभी एस के मिश्रा जो हॉस्पिटल में भर्ती थी बताया जा रहा है कि वह बाथरूम गए थे और वहां गिर गए थे और उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई या किसी दूसरे कारण से। तीसरी मृत्यु साजिद अली की हुई है
आज 27 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हुई है। यह बीकानेर में भिश्तियों के मोहल्ले का निवासी था।पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि 27 वर्षीय युवक को गुर्दे की बीमारी थी। उसे कल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। उपचार के दौरान रात को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसकी कोरोना जांच कराई जो की पॉजीटिव आई है। जिसकी मृत्यु के बाद में यह पता चला कि उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
बीकानेर में कल भी एक व्यक्ति की मौत हुई थी इस तरह बीकानेर में कुल मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। बीकानेर के 61 रोगियों का इलाज जारी है एक मरीज नागौर का है जिसका इलाज चल रहा है।
बीकानेर में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बहुत अच्छी है, लगभग 139 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। अब तक 13 जनों की हो चुकी मौत
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank