*पत्रकार गोविंद सोनी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर मास्क वितरण व पौधारोपण हुआ* 10 जून 2020, बीकानेर/ पत्रकार एवं समाजसेवी गोविंद सोनी कि चतुर्थ पुण्यतिथि पर जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरण व पौधारोपण किया गया! अल्प आहार बांटा गया मास्क वितरण जस्सूसर गेट,पुगल फांटा बस स्टैंड, पर जिनके मास्क नहीं पहना हुआ था ऐसे लोगों को लगभग किया गया! इसी तरह जस्सूसर गेट के बाहर स्थित श्मशान भूमि पर वृक्षारोपण भी किया गया ! सत्य वरतांत के पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने बताया कि गोविंद ने सोशल मीडिया की तह तक पहुंच कर बहुत से एप्स की जानकारी प्राप्त कर लोगों को जागरूक किया! हर आम खास व्यक्ति को एंड्राइड मोबाइल से क्या-क्या कर सकते हैं इसकी जानकारी गोविंद ने ही लोगों तक पहुंचाई!
ओर समाचार लाइव ग्रुप बना कर समाचार प्रेषित करते थे गोविंद के द्वारा शुरू किया गया सोशल मीडिया नेटवर्क समाचार लाइव समूह आज भी लगातार चालू हैं जिसमें भारतवर्ष के बहुत से पत्रकार जुड़े हुए हैं! गोविंद ने हमेशा अपने जीवन काल में समाज सेवा को प्रमुख स्थान दिया और आम लोगों को सोशल मीडिया की जानकारी बताई! तथा सोशल मीडिया का सदुपयोग कैसे किया जा सकता है यह भी उन्होंने दिखला दिया गोविंद की याद में सबसे पहले पीबीएम अस्पताल परिसर में स्वर्णकार समाज के द्वारा रैन बसेरा शीतल जल व खाने-पीने सोने की व्यवस्था की गई थी जो लगातार आज भी जारी है! ज्ञात रहे कम आयु में ही 4 साल पहले गोविंद ताप घात की चपेट में आकर स्वर्गवास हो गए थे!
मेड क्षत्रिय स्वर्णकार सभा संस्था, स्वर्णकार नवयुग समिति, स्वर्ण सेना ग्रुप , सराफा समिति,बजरंग लाल मांडन तिलोक चंद बुटन, आनंद गुप्ता ,माई सिटी दिल से नितिन खत्री , खुलासा ग्रुप के जय नारायण बिस्सा रमक़ झमक के राधे ओझा, ओम एक्सप्रेस के ओमप्रकाश दया ,आदि ने अपनी संवेदना प्रकट की।
समाचार लाइव ग्रुप , लाइव समाचार इन बीकानेर,
गोविंद मिस यू ब्लॉग तथा फेसबुक पर भी बहुत से जनों ने श्रद्धांजलि प्रकट की।
महावीर कुमार ,गोरधन, मधुसूदन आशुतोष, कपिल ताराचंद, कानाराम, मुरली रामावत, जयकिशन स्वामी आदि ने पेड़ लगाकर पर मास्क बांटकर श्रद्धांजलि दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank