सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जेपी ज्वेलर्स के संचालक भाइयों पर हुआ हमला,घायलों का चल रहा है पीबीएम में इलाज

बीकानेर।
नया कुआं क्षेत्र में अभी-अभी लूट की वारदात हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां बने एटीएम से युवक निकला तो उसके माथे पर लोहे की रॉड से वार किया गया। वार से बचने के लिए युवक पास की दुकान में घुस गया। इस वजह से रुपयों से भरा थैला बच गया।
कोतवाली पुलिस के अनुसार झपट्टा मारने की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस गई है।
बीकानेर में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। आज बीकानेर में जेपी ज्वेलर्स संचालक रवि सोनी व मनीष सोनी पर लोहे की रॉड से हमला हुआ है। रवि व मनीष दोनों सगे भाई है। दोनों भाइयों पर हमला नया कुआं क्षेत्र में हुआ बताया जा रहा है दोनों भाई दुकान से गंगाशहर अपने घर जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी दोनों का पीबीएम में इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं करवाया गया हैं।

बीकानेर। दो स्वर्ण व्यापारियों से लूट का प्रयास व हमला हुआ है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लेडी एल्गिन स्कूल के सामने की है। बताया जा रहा है मनीष सोनी व रवि मोटरसाइकिल पर गंगाशहर की ओर रवाना हुए थे। तभी एक बाइक पर आए तीन युवकों ने बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने मनीष व रवि पर वार भी किए। घटना में दोनों युवकों के चोटे आईं। कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह ने घटना के कुछ मिनटों में ही दो संदिग्धों को राउंड अप कर लिया है। संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। वहीं मनीष व रवि को अस्पताल ले जाया गया है।

बीकानेर। शहर में लूट खसोट की वारदात बढ़ती ही जा रही है। देर शाम सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एटीएम से रूपये निकालकर बाहर निकले एक जने पर सिर पर रॉड से वार कर रूपये छिन लेने का प्रयास किया। जिसे लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ नवनीत ने सक्रियता दिखाते हुए चार-पांच जनों को राउण्डअप कर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि लेडी एल्गिन स्कूल के पास बने एसबीआई के एटीएम से एक जना रूपये निकालकर जैसे ही बाहर निकला। उस पर रॉड से वार कर रूपये छिन लिये। इस दौरान चिल्लाने पर वहां खड़े लोगों ने एक जने को पकड़ लिया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने चार पांच जनों को पूछताछ के लिये राउण्डअप कर लिया है।

टिप्पणियाँ