स्वर्णकार समाज, सराफा समिति, व्यापार मंडल, ने अतिरिक्त पुलिस अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन। शीघ्र व्यापारियों की सुरक्षा बढ़ाने ओर,कल हुई लूटपाट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग।
लगातार विशेष समाज वर्ग पर हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा को सिटी कोतवाली में
ज्ञापन सौंपा ।
बीकानेर सर्राफा समिति के अध्यक्ष बजरंग सोनी सचिव सुनील सोनी और सोनारो की ग्वाड़ के सराफा समिति के शिवनारायण सोनी ,सचिव राधेश्याम सोनी, मूलचंद बामलवा मेड क्षत्रिय स्वर्णकार संस्था के सचिव कैलाश चंद डांवर, उपाध्यक्ष गणेश लाल सहदेव आदि कहीं समाज गण मौजूद थे।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल चिंता व्यक्त करता है और इस मामले में बेहद गंभीर है।
ज्ञापन में लिखा है कोरोना काल मे अनलॉक के बाद बेरोजगारी ने आम जनता को हिला कर रख दिया है तथा अब कानूनी रूप से चुनौतियां आनी संभावित है चोरी, लूट, नकबजनी, बेरोजगारी, उधारी, लेन-देन आदि
के मामले में पुलिस को मुस्तैद होकर निपटना होगा ।
शहर के मुख्य बाजारों में सीसीटीवी कैमरा कम लगे हुए हैं जिनको बढ़ाया जाना चाहिये।
बीकानेर शहर में डर के माहौल में है जिससे कानून की इस व्यवस्था से ही भय मुक्त करवाना होगा
ज्ञापन में रघुराज सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष,अनिल सोनी, प्रवक्ता सोनूराज आसुदानी,दीपक पारीक ने लिखा है कि विगत एक माह में,एक ही एरिया मे,एक ही विशेष वर्ग पर हमले की यह तीसरी घटना है
लूट की नीयत से किये जानलेवा हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग, स्वर्णकार समाज में विरोध
स्वर्णकार समाज का एक प्रतिनिधि मंडल एडिशनल एसपी पवन कुमार मीणा से मिला और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। जेेपी ज्वैलर्स मालिक जगदीश प्रसाद ने बताया कि शनिवार को उसका पुत्र जे.पी. जो कि दुकान को मंगल कर एसीबीआई बैंक के सामने खड़ी कार को लेने गया था। जहां जेपी ने कार का दरवाजा खोला ही था कि पीछे से किसी ने उस पर लूट करने की नीयत से चाकूओं से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिसके बीच-बचाव में आये रवि को भी उन लोगों ने घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि हमारी मांग है कि हमलावरों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए, उसके बाद दुकाने खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो हम लोग दुकानों की चाबियां कलेक्टर को सौंप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान एडिशन एसपी पवन कुमार मीणा, कोतवाली सीआई नवनीत कुमार, कोटगेट सीआई धरम पूनिया भी मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank