बीकानेर के फड बाजार निवासियों ने बीकानेर नगर निगम आयुक्त और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया । इस ज्ञापन के मध्यम से फड़ बाजार निवासियों ने जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त के सामने अपनी पीड़ा जाहिर की है। मोहल्ले वासियों ने जापान के माध्यम से यह मांग की है कि पढ़ बाजार में सब्जी के जो ठेले लगाए जाते हैं उन ठेलों में किसी भी प्रकार की कोई सरकारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जाता। वर्तमान समय महामारी का है और इन ठेलों के माध्यम से एक बड़ी भीड़ फड बाजार में एकत्रित रहती है। जिसके कारण ना जाने कब कौन संक्रमण का शिकार हो जाए यह एक बड़ी चिंता का विषय है। साथ ही मोहल्ले वासियों ने ज्ञापन में यह भी कहा है कि यह सब्जी के ठेले वाले अपनी सड़ी गली सब्जियां सड़क पर फेंक देते हैं जिससे पूरे मोहल्ले में भारी गंदगी फैल जाती है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि इन सब्जी के ठेलो पर शराब का भी सेवन किया जाता है। और इन ठेले वालों द्वारा मोहल्ले की औरतों में लड़कियों पर फब्तियां भी कसी जाती है। समाचारों से बातचीत के दौरान एक मोहल्ले वासी ने बताया कि उन्होंने पूर्व में भी इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन दिया था लेकिन उस पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई। नेताओं के दबाव में आकर प्रशासन ने इस कार्यवाही को करने से इंकार कर दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank