बीकानेर : कोरोना का महाविस्फोट,पीबीएम की लापरवाही पड़ रही है भारी, छतरगढ वाली पॉजिटिव महिला के मामले में सामने आई बड़ी चुक, पढ़े विस्तृत
चित्र में ये शामिल हो सकता है: 1 व्यक्ति, खड़े रहना और बाहर
सीएमएचओ डॉ. मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर
बीकानेर@जागरूक जनता | बीकानेर में शनिवार शाम कोरोना का महाविस्फोट हो गया और एक साथ 9 जने पॉजिटिव रिपोर्ट हुवे है इससे पुरे प्रसाशन में हडकंप मच गया | मुख्य चिकित्सा एंव जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल मीणा ने जागरूक जनता को बताया की आज शाम को आई जांच रिपोर्ट में पीबीएम के एक डॉक्टर सहित मोहल्ला व्यापारियों के क्षेत्र की मृतका के परिवार से सात जने और साथ ही छतरगढ की एक महिला सहित कुल नो जने पॉजिटिव रिपोर्ट हुवे है | इसके साथ ही बीकानेर में कोरोना का मीटर तेजी से बढ़कर 130 पर पहुँच गया है | सीएमएचओ डॉ. मीणा भी दल बल सहित संक्रमित वाले इलाके में पहुँच गये है |
डॉ. मीणा ने बताया की छतरगढ की पॉजिटिव महिला पिछले चार-पांच दिनों से पीबीएम में डायलिसिस के लिए भर्ती थी और ये मोहल्ला व्यापारियों के मृतक महिला के वार्ड में एडमिट थी संभवतया ये उसी से संक्रमित हुई और आज वाली रिपोर्ट में ये पॉजिटिव रिपोर्ट हो गई |
चित्र में ये शामिल हो सकता है: एक या अधिक लोग, लोग खड़े हैं, लोग पैदल चल रहे हैं और बाहर
बता दे अभी तक पीबीएम में डॉक्टर,नर्सिंगकर्मी,सफाईकर्मी,गार्ड तक कोरोना से संक्रमित हो गये है, और बड़ी अजब गजब बात ये है की छतरगढ वाली महिला अपना इलाज करवाने पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती हुई पर स्वस्थ होने के बजाय उसे सौगात में कोरोना का संक्रमन मिला | लेकिन लापरवाह पीबीएम प्रसाशन इस कदर बढ़ते संक्रमन के प्रति तमाशबीन बना नजर आ रहा है | अब तो पीबीएम में भर्ती होने वाले मरीजो और डॉक्टरो में इसका खौफ बढ़ गया है | और सभी राजनितिक,प्रशासनिक गलियारों में पीबीएम की लापरवाही के खिलाफ शिकायतों का दौर भी शुरू हो गया है और होना भी लाजबी है अगर समय रहते पीबीएम प्रशासन इस लापरवाही पर सजग और गंभीर नहीं हुवा तो स्थितिया और भी भयावह हो सकती है |
चित्र में ये शामिल हो सकता है: 1 व्यक्ति, खड़े रहना और बाहर
इनकी हो रही प्रशंसा
वंही दूसरी और जिला कलेक्टर गौतम और सीएमएचओ डॉ. मीणा लगातार सजग और सतर्क रहकर जिले को महफूज रखने में कोई कसर नही रख रहे है और साथ ही बीकानेर जिले की जनता इन दोनों अधिकारियो के काम की प्रशंसा भी कर रही है, वंही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी खुद वीसी में जिला कलेक्टर गौतम की तारीफ़ भी कर चुके है | लेकिन अफ़सोस पीबीएम प्रशासन अपनी अलग ही दिशाहीन राह पर चल रहा है |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank