सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खाजूवाला में ट्रक-ऊंट गाड़ी में टक्कर होने से एक ही परिवार के तीन जनों की मौत

खाजूवला में ट्रक-ऊंट गाड़ी में टक्कर 
बीकानेर। बीकानेर में दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। खाजूवाला में ट्रक-ऊंट गाड़ी में टक्कर होने से एक ही परिवार के तीन जनों की मौत हो गई व 6 व्यक्ति घायल हो गए। घटना की इत्तल मिलते ही दंतौर थानाधिकारी चन्द्रभान चोटिया मौके पर पहुंचे है। मिली जानकारी के अनुसार जग्गासर तिराहा से 100-200 मीटर दंतौर की तरफ रात्रि करीबन 8.15 पर ट्रक-ऊंट गाड़ी में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भयानक हादसे में एक ही परिवार के तीन जनों की मौत हो गई व 6 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीबीएम ट्रोमा सेंटर भिजवाया गया है।

टिप्पणियाँ