सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीकानेर जिले में दो और पॉजिटिव

बीकानेर 15 जून। बीकानेर जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ रही है। इस बीच आज दो नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। थार एक्सप्रेस की सूत्रों के अनुसार दोनों ही मरीज छतरगढ़ के हैं एक 35 वर्षीय महिला  है जो जोधपुर से 5 जून को ही अपने ससुराल जोधपुर से छतरगढ़ पहुंची थी इनकी मां पहले पॉजिटिव आ चुकी है । वह जब क्वॉरेंटाइन में थे तब उनकी साथ परिचर्या में थी उनको भी संक्रमण हो गया।  वह दूसरा 25 वर्षीय पुरुष  जो  वार्ड नंबर 11 का निवासी है। यह गीता का छोटा भाई है। मां की सेवा करते करते दोनों भाई बहन कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए।
 बीकानेर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 132 हो गया है। सीएमएचओ डॉ. मीणा अपनी टीम के साथ छतरगढ़ पहुंच गए हैं।

टिप्पणियाँ