सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीकानेर राजपरिवार में शोक, विधायक सिद्धि कुमारी को मातृ शोक

बीकानेर विधानसभा पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी की माँ पदमा कुमारी का निधन हो गया है। सीने में दर्द की और सांस की तकलीफ के बाद उन्हें बीकानेर के हल्दीराम मूलचंद अस्पताल में लाया गया था। सूत्रों की माने तो इस दौरान सिद्धि कुमारी और उनकी बहन महिमा कुमारी भी अस्पताल में थे।  पिंटू नाहटा और दिनेश चौधरी जैसे डॉक्टरों की टीम ने काफी मशक्कत करने के बाद उन्हें मृत घोषित किया ।
 बताया जा रहा है कि उन्हें ह्रदय में समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया हुआ था। पद्मादेवी बीकानेर रियासत के राजा नरेंद्र सिंह की पत्नी हैं।

 
लाइव समाचार परिवार दिवंगत आत्मा को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

टिप्पणियाँ