बीकानेर। सोमवार रात भीनासर की गोचर में मिले अधजले शव की पहचान रामराज्य चौक निवासी अशोक बांठिया के रूप में हुई है। गंगाशहर सीआई अरविंद भारद्वाज के अनुसार परिजनों ने फोटो देखकर मृतक की पहचान अशोक बांठिया के रूप में की है। वहीं शव कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही दिखाया जाएगा। मृतक की उम्र साठ वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है अशोक बांठिया सोमवार सुबह आठ बजे घर से गायब थे। सूत्रों के मुताबिक मृतक बहुत वर्ष पहले गंगाशहर के तेरापंथ भवन में अपनी सेवाएं दे चुका है। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank