सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शाम देश,राज्यों,से बड़ी खबरें

1*भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 246,628 हुई, 6,929 लोगों की मौत; 119,293 मरीज हुए ठीक
*2* कोरोना महामारी: दुनिया भर में केसों की संख्या करीब 70 लाख, 4 लाख मौतें, ब्राजील हुआ तबाह, इटली, फ्रांस और जर्मनी में धीरे-धीरे कोरोना वायरस के केसों की संख्या और मौतों में कमी दर्ज की जा रही है।
*3* अमित शाह की बिहार में वर्चुअल रैली पर बरसी कांग्रेस, बोली- कोरोना संकट में भी BJP कर रही राजनीति,कांग्रेस ने वर्चुअल रैली के विरोध में उड़ाए गए काले गुब्बारे
*4* अमित शाह की रैली के विरोध में सड़कों पर उतरा लालू परिवार, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ राजद नेताओं ने बजाई थाली
*5* बिहार में पोस्टर वार, लालू की तस्वीर पर लिखा- 'कैदी बजा रहा थाली, जनता बजाओ ताली
*6* ‘दिल्ली के अस्पताल सिर्फ दिल्ली वालों के लिए’, सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, कल से खुलेंगे राजधानी के सभी बॉर्डर<<+D®2>>
*7* दिल्ली में 10 जून से सस्ती होगी शराब, नहीं लगेगा 70 फीसदी कोरोना टैक्स
*8* लॉकडाउन के बीच प्रदर्शन करने पर हिरासत में लिए गए दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता.
*9* 15 अगस्त के बाद खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का ऐलान
*10* राजस्थान: कोरोना के बीच कांग्रेस विधायक की मौजूदगी में मूर्ति के उद्घाटन में उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेन्सिंग भूल वीडियो में नाच कर जश्न मनाते दिखे लोग
*11* मध्य प्रदेश: बिल नहीं चुकाने पर बुजुर्ग को अस्पताल के बेड से बांधने का मामला, CM ने कहा- सख्त कार्रवाई होगी
*12* जम्मू-कश्मीर के शोपियां में चार आतंकी ढेर, कुछ और आतंकियों के छिपे होने का अंदेशा, एनकाउंटर जारी
*13* वर्चुअल रैली:पीएम मोदी ने समय रहते लॉकडाउन का ऐलान कर लाखों भारतीय लोगों की जान बचाईः सुशील मोदी, डेप्युटी सीएम बिहार<<+D®2>>
*14* पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों को संकट की घड़ी में मुफ्त में अनाज दिया, बिना राशन कार्ड वालों को भी मुफ्च अनाज दिया गयाः सुशील कुमार मोदी, डेप्युटी सीएम बिहार
*15* भारत के राजनीतिक इतिहास में यह पहली वर्चुअल रैली है, मैं बिहार के कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूंः गृह मंत्री अमित शाह (बिहार जनसंवाद रैली में)
*16* 2014 और 2019 में एनडीए को जनादेश देकर सरकार बनाने में योगदान के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद कहना चाहता हूंः अमित शाह
*17* कुछ लोगों ने थाली बजाकर रैली का स्वागत किया है। मुझे अच्छा लगा कि कोरोना से लड़ने की पीएम नरेंद्र मोदी की अपील को कुछ लोगों ने देर-सवेर मानाः अमित शाह
*18* अमित शाह ने बिजली को लेकर राजद पर फिर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये लालटेन का नहीं बल्कि बिजली से रौशन नए भारत का जमाना है।
*19* इस रैली का चुनाव से कोई संबंध नहीं है। बीजेपी लोकतंत्र में विश्वास रखती है। कोरोना संकट में हम जनसंपर्क के अपने संस्कार को भुला नहीं सकते: अमित शाह<<+D®2>>
*20* देश में मास्क का जरूरत से ज्यादा उत्पादन, सरकार से मांगी गई निर्यात की अनुमति
*21* ये राजनीतिक दल के गुणगान गाने की रैली नहीं है। ये रैली जनता को कोरोना के खिलाफ जंग में जोड़ने और उनके हौसले बुलंद करने के लिए है: अमित शाह
*22* राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले गुजरात में कांग्रेस के कई विधायकों ने इस्तीफा से,भड़के हार्दिक पटेल ने कहा- मैं मानता हूं कि जो लोग जनता के साथ द्रोह करके, पैसों के लालच में, ऐसे लोगों को जनता को अब चप्पलों से पीटना चाहिए।

टिप्पणियाँ