सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीकानेर में कुल 391 का आंकड़ा हो गया है। जबकि 17 जनों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है

बीकानेर। बीकानेर में कोरोना का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। बीकानेर के अंदरूनी इलाकों से कोरोना पाॅजिटिव आने का सिलसिला जारी है। लगातार बीकानेर शहर के अंदरूनी इलाकों से प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह कोरोना पाॅजिटिव केस एक साथ 15 सामने आए है जिसमें बड़ा गणेश मन्दिर निवासी 35 वर्षीय रवि व्यास, एनडीवी काॅलोनी निवासी 24 वर्षीय चन्द्रमोहन व्यास, पुष्करणा स्टेडियम निवासी 46 वर्षीय सुनीता पुरोहित, नत्थूसर गेट निवासी 4 माह की भाग्यश्री, 38 वर्षीय गणेश, 23 वर्षीय आशीष, धरणीधर निवासी 38 वर्षीय विजय आचार्य, 21 वर्षीय ऋषि आचार्य, 25 वर्षीय नरेश आचार्य, एमएम स्कूल के पास निवासी 40 वर्षीय मनीष जोशी, आचार्यों का चैक निवासी 35 वर्षीय ललिता जोशी, श्रीरामसर गेट निवासी 23 वर्षीय नंदनी पुरोहित, स्वामियों का मौहल्ला निवासी 36 वर्षीय बंसती स्वामी, कीकाणी व्यासों का चैक निवासी 76 वर्षीय अंजू देवी व्यास, मदीना मस्जिद निवासी 53 वर्षीय मोहम्मद रमजान है। इसके साथ ही पांच और कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए है जिसमें लक्ष्मीनाथ मंदिर घाटी निवासी 48 वर्षीय धनपत अग्रवाल, 21 वर्षीय राहुल अग्रवाल, आचार्यों की घाटी निवासी 27 वर्षीय किशन कुमार, एसडीपी स्कूल के पास जस्सुसर गेट निवासी 42 वर्षीय गोपाल लाल पारीक, चैपड़ा बाड़ी निवासीा 63 वर्षीय हनुमान की कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आई है। 

इसको लेकर आंकड़ा बीकानेर में कुल 391 हो गया है। जबकि 17 जनों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है। ज्ञात रहे कि गुरूवार रात को पीबीएम अस्पताल में मरीज की मृत्यु के बाद लिए सैम्पल की शुक्रवार को सुबह रिपाॅर्ट पाॅजिटिव आई थी। 

टिप्पणियाँ