सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीकानेर में आज कुल 25 पॉजिटिव और आए सामने,आंकड़ा पहुंचा 359

बीकानेर। अभी-अभी चार और कोरोना पॉजिटिव सामने आए है। ऐसे में जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 359 जा पहुंचा है। आज दिनभर में 25 कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। एक डेडबॉडी का सेम्पल भी पॉजिटिव आया है।
कोटगेट के  सुन्दर  मार्केट में कपडे के व्यापारी  गंगाशहर के नाहटा परिवार में एक पॉजिटिव नवनीत पॉजिटिव आया है यह पारस कोचर जो पॉजिटिव आया था उसके संपर्क में आया था।  इसके  सहित बीकानेर  में आठ और कोरोना पॉजिटिव केस आये हैं ।  अन्य सात पॉजिटिव में  साले की होली से 24 वर्षीय युवती कोरोना की चपेट में आई है।  आचार्यों की घाटी, जिन्ना रोड़, बिस्सों का चौक, भुट्टों का चौराहा, सर्वोदय बस्ती के पॉजिटिव शामिल हैं। बता दें आज कुल 25पॉजिटिव आ चुके हैं, जिनमें एक मौत के बाद पॉजिटिव पाया गया है। वहीं गंगाशहर की नयी लाइन में दूसरा पॉजिटिव आ चुका है। इनमें से एक व्यक्ति मौत के बाद पॉजिटिव आया है। यह परिजनों द्वारा मौत के बाद अस्पताल लाया गया था। चौखूंटी स्थित नायकों के मौहल्ले का निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु के बाद कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट हुआ है। 
 इसके अलावा भुट्टों का चौराह, सुभाष रोड जिन्ना रोड, सर्वोदय बस्ती, आचार्यों का चोक, आचार्यों का चोक, संतोषी माता बीकानेर, साले की होली में कोरोना पॉजीटिव आए हैं।आज रिपोर्ट हुए पॉजीटिव पूर्व में मिले संक्रमितों के परिवार से ही है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

thank