सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीकानेर में आज 91 कोरोना पॉजिटिव आने से सभी पुराने रिकॉर्ड पार संख्या हुयी 639।।

बीकानेर में आज 91  कोरोना पॉजिटिव  आने से  सभी पुराने रिकॉर्ड पार संख्या हुयी 639  अभी एक डॉ सही 8 पॉजिटिव  कलक्टर व कल्ला क्या कह रहें है ?
बीकानेर , ७ जुलाई।  बीकानेर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है  ।  आज कुल 91  व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पहले  दिन भर में 83 पॉजिटिव आने के बाद अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार एक बार फिर 8 पॉजिटिव पाये गए है।  बीकानेर आज तक कुल पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 639  हो गयी है.  मार्च - अप्रैल माह में एक माह की संख्या को एक ही दिन में आज क्रॉस कर लिया  गया है.  अभी विशेषज्ञों का कहना है की इस संख्या में बढ़ोतरी की संभावनाएं ज्यादा है. जिला कलक्टर  का भी मानना है की अब जांच की संख्या में बढाकर 3000 प्रतिदिन करने से पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।  घबराने की आवशयकता नहीं है. सरकारी नियमों व कोरोना एडवाइजरी की कड़ाई से अनुपालना  करें।   आज अभी रात्रि में आये पॉजिटिव में आडसर निवासी 36 वर्षीय आशाराम , उदयरामसर निवासी 85 वर्षीय लालचंद , चपड़ा बाड़ी  गंगाशहर से11 वर्षीय आरुषि , तिलक नगर से 29 वर्षीय अंजू ,माता चौकी से 22 वर्षीय  दामोदर ,चौखुंटी फाटक से41 वर्षीय  महबूब , पवनपुरी से44 वर्षीय डॉ लोकेश भामा , ईदगाहबारी  से 27 वर्षीय  निखिल पॉजिटिव आये हैं. 

सिटी राउण्ड करके -जिला कलक्टर नमित मेहता ने  कोविड-19 प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा 


बीकानेर, 07 जुलाई। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को शहर का भ्रमण कर कोरोना पॉजिटिव क्षेत्र के हालात का जायजा लिया। साथ ही जिन क्षेत्रों से कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, वहां का जनसंख्या घनत्व और लंबाई-चैड़ाई कितनी है, की जानकारी ली। इन इलाकों में अगर रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि रहती है तो उसे किस तरह की प्लानिंग के तहत काम किया जाए कि रोगियों की संख्या में कमी आ सके और जरूरत के मुताबिक कुछ स्थानों पर जीरो मोबिलिटी की जाए।
मेहता ने फड़ बाजार में निषेधाज्ञा क्षेत्र देखकर कहा कि  वास्तव में इसी तरह की जीरो मोबिलिटी होनी चाहिए। उन्होंने साथ चल रहे पुलिस अधीक्षक प्रहलाद  सिंह कृष्णिया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से भी बातचीत कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला कलक्टर नमित मेहता ने कोटगेट से लेकर रामदेव कटला, सिटी कोतवाली तक सभी अधिकारियों के साथ पैदल ही चल कर देखा तथा इन क्षेत्रों में लगे कर्फ्यू एरिया में आम लोगों को जरूरत का सामान मिले, इसके लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
बजी तालियां
जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक जब पूरे प्रशासनिक लवाजमे के साथ कोटगेट के अंदर से होते हुए रामदेव कटला और सिटी कोतवाली की तरफ जा रहे थे, तो घरों में खड़े लोगों ने तालियां बजाकर यह संदेश दिया कि प्रशासन द्वारा लगाई गई निषेधाज्ञा बिल्कुल बेहतर है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए जो कर रहे हैं इसके लिए हम पूर्णरूपेण आपके साथ है।
 वर्तमान में जहां निषेधाज्ञा लगी है उसकी हो समीक्षा
 जिला मजिस्ट्रेट ने विभिन्न स्थानों पर छोटी-छोटी गलियों और मोहल्लों में लगी निषेधाज्ञा क्षेत्र को भी देखा और अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) सुनीता चैधरी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.एल.मीना को निर्देश दिए क्षेत्रों की समीक्षा करें कि कब यहां अंतिम कोरोना पॉजिटिव रोगी आया था और वर्तमान में उसकी क्या स्थिति है।  उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार के मुताबिक इन स्थानों से निषेधाज्ञा आदेश प्रत्याहारित किए जाएं।ं
जिला कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 सेंटर में रोगियों को शिफ्ट किया ही जाए। साथ ही मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि अगर किसी रोगी को घर में रहने की सभी व्यवस्थाएं है, वह एकांत में रह सकता है और दवा व चिकित्सा की सुविधा वह अपने स्तर पर प्रोटोकॉल के तहत ले सकता है, तो ऐसे चिन्हित रोगियों को घर पर ही रहने दिया जाए। इस पर जिला कलेक्टर को बताया कि वर्तमान में शहर में 202 ऐसे स्थान है जहां पर निषेधाज्ञा लगी हुई है
 फड बाजार से मुक्ता प्रसाद तक देखे हालात
 जिला कलेक्टर मेहता व पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों ने फड़ बाजार से मुक्ता प्रसाद नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लगी निषेधाज्ञा क्षेत्र को देखा । इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) सुनीता चैधरी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन, उपखंड अधिकारी रिया केजरीवाल, सुभाष सीओ सिटी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीना, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ मोहम्मद सलीम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
 

कोरोना से घबराएं नहीं, सतर्क रहें - डॉ बी डी कल्ला
आमजन से की एडवाइजरी अनुपालना की अपील

बीकानेर, 7 जुलाई। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से घबराने की नहीं, सतर्क रहने की आवश्यकता है। पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। इन परिस्थितियों को देखते हुए और सजग रहने तथा कोरोना एडवाइजरी की कड़ाई से अनुपालना करने की आवश्यकता है। डॉ कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास कर टेस्टिंग बढ़ाने और रोगियों की देखभाल के लिए पर्याप्त साधन और व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई गई है। आमजन के सहयोग से कोरोना को हराया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बीकानेर की परिस्थितियों के संबंध में वे प्रशासन से लगातार संपर्क में रहते हुए उपचाराधीन रोगियों के लिए स्वच्छ पानी, गुणवत्ता युक्त भोजन चाय, स्वच्छता और अन्य आवश्यकताओं के लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं।
डॉ कल्ला ने कहा कि सामाजिक समरसता सहयोग और आपसी भाईचारा बीकानेर की आत्मा है परंतु कोरोना एडवाइजरी के चलते हमें देह से दूरी के सिद्धांत का पालन करना है लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकले और घर से बाहर जाना आवश्यक हो तो सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहने।सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखें और बार बार साबुन से हाथ धोते रहें।किसी भी सामाजिक समारोह का आयोजन के संबंध में जारी किए गए दिशा निर्देशों का नैतिक दायित्व समझकर पालन करें और जिला प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करें।
इस बीमारी के कारण अपने परिवार जनों से बिछड़ने वाली दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए डॉ कल्ला ने दुख प्रकट करते हुए उनके परिवारजनों को इस पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
डाॅ कल्ला ने कोरोना संकट काल में अपनी सेवाए देने वाले सभी कोरोना वारियर्स एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का ह्दय से आभार जताया और साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी की सार्थक भूमिका और सहयोग इस समय सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। हम सभी मिलकर सामूहिक प्रयास से कोरोना पर विजय प्राप्त करेंगे।

टिप्पणियाँ