बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारियों ने संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा का किया अभिनंदन
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ के नेतृत्व में नवनियुक्त संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा से मुलाकात कर उनका स्वागत किया
मुलाकात में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त इंद्रवर दुबे की मौजूदगी में अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने कोरोना कोविड-19 बीमारी की रोकथाम के ठोस बंदोबस्त किए जाने एवं संभाग के उद्योग धंधो के विपरीत असर पर राज्य सरकार की योजनाओं को लागू करवाने का आग्रह किया ।
उपाध्यक्ष अनिल सोनी, प्रवक्ता सोनूराज आसुदानी ने संयुक्त रूप से बताया कि संभागीय
आयुक्त भंवरलाल मेहरा ने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल को विश्वास दिलाया कि बीकानेर की आम जनता के लिए भरपूर काम किए जाएंगे बेहतर कानून व्यवस्था और कोरोना बीमारी से जनता का जीवन बचाना पहली प्राथमिकता है क्योंकि कोरोना बीमारी से सभी की जान बचाना चुनौती है उस पर बेहतर काम किया जा रहा है जिला कलेक्टर, सीएमएचओ,पीबीएम हॉस्पिटल रिलीफ सोसायटी समन्वय बनाकर कोरोना पर विशेष निगरानी कर रहे हैं तथा बीकानेर संभाग के मुख्य समस्या पानी है क्योंकि बीकानेर संभाग में अकाल रहता है तो बीकानेर संभाग में पानी हर घर, खेतों ढाणियों तक पहुंचाना जैसी योजनाओ पर अमल किया जा रहा है
स्वागत कार्यक्रम में अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़,
उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमर सा ,
प्रवक्ता सोनूराज आसुदानी शामिल थे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank