बीकानेर सर्राफा समिति अध्यक्ष जानेमाने व्यापारी बजरंग सोनी के निधन पर कई संगठनों व बीकानेर के मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ।
स्वर्णकार व्यापारियों में शोक की लहर
शोक संवेदना के कारण बाजार रविवार तक बंद रखे गए हैं प्रशासन ने शनिवार से बाजार खोलने का निर्णय लिया है लेकिन तेलीवाड़ा सराफा बाजार ओर सिटी कोतवाली क्षेत्र के बाजार रविवार तक बंद रखे गए हैं सिटी कोतवाली सर्राफा समिति के अध्यक्ष शिवनारायण सोनी ने बताया कि श्री बजरंग लाल सोनी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए 2 दिन बाजार बंद रहेगा तथा सोमवार को सुबह 10:00 बजे खुलेगा। तथा 26 जुलाई दोपहर 1:00 बजे स्वर्णकार भवन में श्रद्धांजलि सभा होगी।
ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ बी डी कल्ला नेे सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष बजरंग सोनी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया है। डाॅ कल्ला ने कहा कि स्व सोनी सामाजिक सरोकारों में निरन्तर सक्रिय थे। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दे। डा कल्ला ने दिवंगत सोनी के परिवारजनों को व्यक्तिगत शोक संदेश भेज कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
सोनी का निधन सर्राफा व्यवसाय के लिए अपूरणीय क्षति भाटी
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बीकानेर सर्राफा ऐसोसिएशन के अध्यक्ष बजरंग सोनी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की है।भाटी ने कहा स्व. बजरंग सोनी ने बीकानेर में सर्राफा व्यवसाय को नई उचाइयां देने के साथ-साथ सर्राफा व्यवसाय से जुडे़ कार्मिको के हितो को भी सर्वोपरि रखा। स्व. सोनी न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक कार्यो में भी अग्रणी सहयोगी थे। सोनी का असामयिक निधन न केवल उनके परिवार वरन सर्राफा व्यवसाय एवं बीकानेर के लिए भी अपूरणीय क्षति है।उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना एवं दुःख में सहभागिता प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की, कि उन्हें इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति एवं स्व. बजरंग जी सोनी की आत्मा को शांति प्रदान करें।
चंपाराम ज्वेलर्स के चंपाराम, भागीरथ ,प्रेम रतन ,ताराचंद ने भी शोक प्रकट किया और उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हमारा परिवार उनके साथ है।
श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा संस्था के उपाध्यक्ष गणेश लाल सहदेवडा, सचिव कैलाश डॉवर आदि ने शोक प्रकट किया।
कैलाश चन्द ने कहा कि स्व: सोनी सामाजिक सरोकारों में निरन्तर सक्रिय रहे थे।ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दे। इस अवसर पर गणेश लाल सहदेवडा बताया कि बजरंग कुमार सोनी के निधन से मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है ।स्वर्गीय सोनी ने समाज हित के लिए मारवाड़ी स्वर्णकार हरिद्वार धर्मशाला के अध्यक्ष पद पर थे ,बीकानेर स्वर्णकार समाज के भवन,व गंगाशहर के करणी माता मंदिर के लिए विशेष सहयोग व संघर्ष से इन धार्मिक स्थानों को नई ऊंचाइयां प्रदान की ।
स्वर्गीय बजरंग कुमार सोनी संघर्षशील व समाज के लिए कुछ करने की ख्वाहिश रखने वाले व्यक्ति थे। समाज के बहुत से ऐसे काम जो अधूरे थे जिनको बजरंग कुमार सोनी ने अपने दिलो दिमाग से बहुत ही सजग व सरलता से निपटाए।सदा ही बजरंग कुमार सोनी की यादें रहेगी।
बीकानेर व्यापार मंडल ने भी प्रकट किया शोक
बीकानेर सर्राफा सीमति के अध्यक्ष बजरंग सॊनी के असामयिक निधन पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमर सा, सोनूराज आसुदानी प्रवक्ता ने
उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, आज स्वर्णकार समाज ने एक समाजसेवी खो दिया जिसकी क्षति पूर्ति नहीं की जा सकती। आज स्वर्णकार समाज सहित बीकानेर में शोक की लहर व्याप्त हैं।
भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें, अपने श्री चरणों में स्थान दें और इनके परिवार को यह असहनीय कष्ट सहन करने का संबल प्रदान करें।
अखिल भारतीय माल्हा भारोत्तोलन संघ के प्रदेशाध्यक्ष
व पहलवान महावीर कुमार सहदेव नेे सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष बजरंग कुमार सोनी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया है।
मातेश्वरी इंटरप्राइजेज के घनू महाराज (घनूं थानवी) ने भी शोक प्रकट किया।।
श्री डूंगरगढ़ के राधेश्याम ओमप्रकाश धुपड़ ने शोक प्रकट किया।
छतरगढ़ से सराफा के अध्यक्ष हीरालाल सोनी तथा बुलाकी चंद पूनमचद
देवीलाल सोनी मूलचंद आदि ने शोक प्रकट किया।।
बहुत से जनों ने सोशल मीडिया में
अपनी प्रोफाइल फोटो को बदल कर शोक जताया प्रकट किया।
सोशल मीडिया के जरिया संगठनों व कई जनों ने शोक प्रकट किया।
स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष श्री बजरंग सोनी की करोना से असमय निधन पर अखिल भारतीय पीपा क्षत्रिय महासभा पुष्कर – अजमेर के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश बडगुजर ने अपनी सवेंदना प्रकट करते हुए कहा स्वर्णकार समाज को बहुत भारी नुक़सान हुआ है जिसकी क्षतिपूर्ति होना असम्भव है भगवान इनकी आत्मा को शान्तिप्रदान करे व परिवार को यह दुख: सहन करने की क्षमता प्रदान है इस दुख: की घड़ी मे मैं और मेरा परिवार आपके साथ है।
जिला कुश्ती संगम के संगठन,
गुरु हनुमान व्यायाम शाला के अभिषेक गहलोत ने शोक जताया तथा उन्होंने संवेदना प्रकट करते हुए कहा
श्री बजरंग लाल जी मांडण
बीकानेर सर्राफा संघ के अध्यक्ष, सनातन जी के पिताजी,शिव कुमार जी भाई के असामयिक निधन के समाचार जानकर हार्दिक वेदना हुई। आज स्वर्णकार समाज ने एक उत्कृष्ट समाजसेवी खो दिया जिसकी क्षति पूर्ति नहीं की जा सकती।।
भागीरथ डावर प्रेमरतन डावर
राधेश्याम सोनी, सरदारमल डावर शिवरतन, मनोज कुमार,मांगीलाल कुकरा,भेरूलाल
मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार भवन के अध्यक्ष बद्रीनारायण डावर,
हनुमान प्रसाद कड़ेल,
लीलाधर बूटन पूनमचंद डावर, स्वर्णकार नवयुग समिति के अध्यक्ष संजय कुमार लावट,उमाशंकर ,रवि कुमार
गोरधन सोनी लक्ष्मीनारायण मनोज कुमार आदि कई जनों ने शोक संवेदना प्रकट की।।
बजरंग कुमार सोनी के भाई शिव कुमार सोनी ने बताया कि करोना की महामारी चलते हुए बैठक नहीं रखी गई है और सभी से यह निवेदन किया गया है कि अपने सोशल मीडिया पर फोन के जरिए ही अपनी संवेदना प्रकट करें।।
स्वर्णकार भवन में दी गई श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा आयोजित
सराफा बाजार तेलीवाड़ा में दी गई श्रद्धांजलि
इस चराचर जगत में स्थायी कुछ भी नही जो दृश्यमान है वो सब नष्ट होने वाला है किंतु मनुष्य ही एकमात्र ऐसा है जो अपने कर्मो और पुरुषार्थ से इतिहास बना देता है और आने वाली पीढियां उसका अनुसरण करती है। बीकानेर शहर के सराफा व्यवसायी दिवंगत बजरंग सोनी भी बीकानेर शहर के ऐसे ही कद्दावर व्यक्तित्व के रूप में अपनी छाप छोड़ कर इस दुनिया से रुख़सत हो गए। स्व.सोनी अनेक सामाजिक संस्थाओं के अलग अलग पदों पर रहते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहे वर्तमान वैश्विक महामारी कोरोना के संकट काल मे भी सैकड़ो लोगो के घरों तक भूखे लोगो के भोजन का माध्यम बने तो अनेक लोगो की विपत्ति के वक्त मदद कर भूल जाने के स्वभाव के चलते ही उनका व्यक्तित्व और भी अनुकरणीय हो गया। नेकी कर दरिया में डाल की मानसिकता ही उनका नैसर्गिक स्वभाव रहा। पिछले दो दशक में सक्रियता के साथ बीकानेर के सर्राफा व्यवसाय को जो साख बजरंग सोनी ने दिलवाई उसे कभी भुलाया नही जा सकता। और जिस बुलंद इरादों के साथ सर्राफा व्यवसाय को आगे बढ़ाने में जो कार्य बजरंग सोनी ने किया वह उनकी काबिलियत का सबसे अनुपम उदाहरण है सर्राफा व्यवसाय जिसकी हर गतिविधि में वे नेतृत्व करते हुए उस को आगे बढ़ाने में एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरे वही बिना भय के व्यवसाय को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है वह बजरंग सोनी में कूट-कूट कर भरा हुआ था हालांकि वे आज हमारे बीच नहीं है काल के क्रूर हाथों ने असमय ही हम सभी से उनको छीन लिया लेकिन एक जांबाज और नेक दिल इंसान की छवि हम सभी के दिलों में अंकित है वे कभी भी किसी भी काम को ना तो छोटा समझते थे और ना ही किसी भी परिस्थिति में बडी से बडी विपत्ति को भी संकट समझते थे एक योद्धा के रूप में वे आगे बढक़र काम करने की इच्छा रखते थे यही वजह है कि आज सर्राफा व्यवसाय जगत उनकी इस कमी को महसूस कर रहा है अपनी व्यक्तिगत क्षति मांग रहे हैं बहुत ही बिरले व्यक्तित्व के धनी थे बजरंग सोनी थे। जिन्होंने कभी हारना नहीं सीखा था निर्णय लेने की उनकी क्षमता के सभी कायल थे जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन या फिर वाणिज्य जा आयकर विभाग संबंधित विभाग में किसी भी व्यवसाय को कोई परेशानी होती तो वे उसे अपनी परेशानी मानते हुए उसके हल के लिए अधिकारियों से मिलते और उचित फैसला करवा कर देते। सर्राफा व्यवसाय जगत उनकी इसी शैली के कायल थे जब भी जीएसटी का मामला आया तो उन्होंने इसके लिए अलग जगह कर सभी को संगठित कर इसके खिलाफ आवाज उठाई जिसके परिणाम सभी के सामने हैं यही नहीं जब एक्साइज ड्यूटी के बढ़ाने का मामला केंद्र सरकार ने किया तो एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा बजरंग सोनी के नेतृत्व में बीकानेर के सर्राफा व्यवसायियों ने बनाई और इस आंदोलन की मशाल और उसकी आवाज पूरे देश में सुनाई थी 48 दिनों तक उस लड़ाई का नेतृत्व बजरंग सोनी ने किया यह उनके दृढ़ निश्चय और हौसले की ही बात थी कि वे कभी भी अन्याय के खिलाफ झुके नहीं व्यापारियों के हितों के लिए वह हर समय हर संभव प्रयास कर उनकी मदद करने के लिए तैयार रहते और जीवट का के साथ रात दिन एक कर के संघर्ष से सफलता प्राप्त करने तक बैठे रहते हालांकि आज बजरंग सोनी हमारे बीच में नहीं है और यह भी सच है कि वे अब लौट कर नहीं आ सकते लेकिन इन दोनों शब्दों से बड़ा एक सच यह भी है कि वह आज भी अपने बुलंद हौसलों जुझारू व्यक्तित्व संघर्ष के प्रणेता सर्राफा व्यवसाय की मजबूत स्तंभ और अपनी जुबान के पक्के शख्सियत के रूप में हमारे बीच में आज भी उपस्थित हैं उनका वही मुस्कुराता हुआ चेहरा हमें आज भी मार्गदर्शन देता हुआ लग रहा है। बजरंग सोनी एक संपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे व्यवसायिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी एक भामाशाह के रूप में उनको याद किया जाता है अनेक संस्थाओं के माध्यम से होने वाले सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यक्रमों में वे सदैव एक सहयोगी के रुप में सबसे पहली पंक्ति में खड़े नजर आते यही नहीं कला साहित्य खेल और शैक्षणिक गतिविधियों में बच्चों को आगे बढ़ाने में भी वे तन मन धन से सहयोग करते रहते थे राजनीति के क्षेत्र में भी हालांकि सीधे तौर पर वह कोई दखल नहीं रखते थे लेकिन अगर समाज को यह सर्राफा व्यवसाय को किसी तरह के लाभ की बात हो तो वह राजनेताओं से संपर्क साध कर मदद दिलवाने में अग्रणी भूमिका निभाते वर्ष 2001 से लेकर 2020 तक लगातार 20 सालों तक वे तेलीवाड़ा सर्राफा व्यवसाय के एक मजबूत स्तंभ की भांति खड़े रहे। बिना किसी फायदे की निश्चल भाव से काम करने की उनकी शैली ही सभी को अपना बना लेती थी व्यापारियों के बीच वह समय निर्विवाद रहे सभी उनके निर्णयों को भली भांति मानते रहे और उन सब का सभी के साथ सीता संवाद रहना भी उनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण था बजरंग सोनी कथनी और करनी में कभी भेद नहीं रखे थे वह सच को सच कहने की हिम्मत भी रखते थे और शायद एक वजह यह भी थी जिसके कारण वे सभी में सर्वप्रिय और लोकप्रिय थे।
आज जयनारायण व्यास कॉलोनी में चार्मिग साड़ी सेंटर में समाजसेवी बजरंग सोनी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार गहलोत ने की सुरेंद्र कुमार ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला शोक सभा में
2 मिनट का मौन रखा गया।
सभा में पहलवान जगन पूनिया , मोहम्मद अली एडवोकेट ,मिलन गहलोत ,राजकुमार सोनी मान सिह सियाग, प्रदीप कुमार, विशाल गहलोत, प्रखर, मुंजाल, मधुसूदन ,गणेश सोनी, आदि ने पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। तथा पुण्य आत्मा को शांति देने के लिए गाय को गुड़ ,चारा डाला गया और उनकी याद में 11 पौधे भी लगाए गए।
दिनांक 30/07/2020 मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार भवन रानी बाजार मैं श्रद्धांजलि सभा रखी गई जिसमें भवन के ट्रस्टीयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
Bhagwan Shri Bajrang Soni(Mandan)ke aatma ko Shanti pradan kare.pariwar ko dukh sahney ka sambal deve.om shanti.Hari om.Bajrang g ko Bhavpurn shardhanjali.P.R.Jeweller.Ramesh kr., Sanjay Kumar.Rajesh Kumar mosoun.pugal road ,bikaner
जवाब देंहटाएं