सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति , बीकानेर महानगर शाखा की बैठक



बीकानेर । गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति , बीकानेर महानगर शाखा की बैठक पारीक मोहल्ला के गोमती भवन में कोरोना की गाइड लाइन के साथ रखी गई , जिसमें संस्था की 25 वीं जयंती मनाने बाबत चिंतन कर निर्णय लिये गये । महानगर अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार भाटी ने बताया कि श्रीमती कविता यादव को प्रदेश समिति में लिये जाने से उनके स्थान पर महिला प्रभारी का दायित्व क्रमशः संतोष शर्मा एवं कविता शर्मा को सौंपा गया है । सह प्रदेश मंत्री मालचन्द पारीक के अनुसार कोरोना संकट व चीन से युद्ध के हालात के मद्देनजर जरूरतमंदों की सेवा कार्यों को निरन्तर रखने का निर्णय लिया गया । पूर्व प्रदेश मंत्री इन्द्रचन्द मोदी ने बताया कि आगामी अगस्त माह से संस्था के प्रचार कार्यक्रमों को परिस्थिति अनुसार पूर्ववत सुचारू करने हेतु मंथन कर प्रस्ताव बनाकर केन्द्रीय समिति को भेजा गया है । राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवाड़ी ने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान संकट की विदाई सन्निकट है अतः उत्साह व साजधानी के साथ सक्रिय रहे , ईश्वर सर्व ठीक करेगा ।

टिप्पणियाँ