कलेक्टर का किया स्वागत
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारियों ने आज अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार मे जिले के नवनियुक्त कलेक्टर से मुलाकात कर बीकानेर कलेक्टर बनने पर उनका स्वागत किया
मुलाकात में कोरोना कॉविड 19 बीमारी पर चर्चा हुई नवनियुक्त कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि हर रोज 2500 निशुल्क कोरोना की जांच की जा रही है और अब 3500 जांचे होंगी
उन्होंने कहा कि स्वभाविक है जांच ज्यादा होगी तो कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या भी ज्यादा होगी इसलिए कोरोना की चेन तोड़ने के लिये मुख्य बाजारों सहित भीड़ वाले इलाकों को कर्फ्यू लगाया है जो एहतियात के लिए अति आवश्यक है
स्वागत कार्यक्रम में
अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ के साथ उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमर सा,मनोज सोलंकी कोषाध्यक्ष, ईश्वर चंद बोथरा संगठन मंत्री, प्रवक्ता सोनूराज आसुदानी ने नवनियुक्त कलेक्टर को स्वागत माला पहनाते हुए गुलदस्ता भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर बीकानेर कलेक्टर बनने पर अभिनंदन किया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank