*विकास दुबे का एनकाउंटर*
कानपुर में विकास की गाड़ी पलटी,
पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सीने और कमर में गोली लगी।
https://youtu.be/4XySbwk_fmw
*इस वक्त की सबसे बड़ी खबर*
............................…..................
*कानपुर: जिस STF गाड़ी में गैंगस्टर विकास दुबे सवार था,वो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।*
*STF विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था,तो अचानक कानपुर टोल नाके के पास जिस गाड़ी में विकास दुबे सवार था वो गाड़ी पलट गई।*
*एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे, STF की गाड़ी पलटने के बाद मुठभेड़*
*आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मास्टरमाइंड विकास दुबे मारा गया है. बताया जा रहा है कि कानपुर टोल नाके से 25 किलोमीटर दूर विकास दुबे को ला रही कार पलट गई. इस दौरान विकास दुबे ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की.*
*कानपुर, 10 July 2020*
*✍🏼आरोपी विकास दुबे (फाइल फोटो)👈🏼*
*विकास दुबे को ला रही STF की गाड़ी पलटीगाड़ी पलटने के बाद भागने लगा विकास दुबेएनकाउंटर में विकास दुबे के मारे जाने की खबर*
*आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे के एनकाउंटर की खबर है. सूत्रों ने दावा किया है इस एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए विकास दुबे की मौत हो गई है. फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. विकास दुबे को स्ट्रेचर पर लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में लाया गया है.*
गौरतलब है कि विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ. बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय विकास दुबे हथियार छीनकर भाग निकला.
घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ. इस मुठभेड़ में विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया था. विकास दुबे के मारे जाने की खबर है. अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
*कैसे हुआ हादसा*
हादसे को लेकर यूपी एसटीएफ के अफसर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि मीडिया की नजर से विकास दुबे को बचाने के लिए गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी. बारिश और तेज रफ्तार के कारण गाड़ी पलट गई.
खबर है कि विकास दुबे ने गाड़ी पलटते ही पुलिसकर्मियों का हथियार छीन लिया और भागने लगा. घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. इस दौरान विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया.
सूत्रों का कहना है कि इस एनकाउंटर में विकास दुबे की मौत हो गई. उसकी बॉडी को लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में लाया गया है, जहां पुलिस के आला अफसर पहुंचने लगे हैं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank