सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

*होम्योपैथिक निशुल्क दवा का वितरण कैंप आयोजित.. बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में*

बीकानेर वैश्विक महामारी करोना ने अब बीकानेर के सभी क्षेत्र मैं अपना साम्राज्य बना लिया है अगस्त माह मैं बीचवाल औद्योगिक क्षेत्र में भी सैकड़ों संक्रमित मिले इसी बात को मद्देनजर रखते हुए राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी के सदस्य पंकज कंसल द्वारा निशुल्क होम्योपैथिक की निशुल्क दवा वितरण करने का आयोजन रखा लायंस क्लब भारत विकास परिषद मीरा शाखा होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 31 अगस्त को बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में एसबीआई बैंक के पास होम्योपैथिक की निशुल्क दवा वितरण की गई फैक्ट्री  श्रमिकों के छुट्टी के समय लगाया गया यह निशुल्क कैंप बहुत कारगर रहा इस कैंप में 650 सौ लोगों को निशुल्क होम्योपैथी की दवा का लाभ मिला होम्योपैथी चिकित्सा विभाग से डॉ गार्गी अरोड़ा डॉक्टर रुचिता राजपुरोहित डॉक्टर जगदीश सवेदा ने इस कैंप में सेवा प्रदान की लायंस क्लब की ओर से रजनी कालरा ऊषा बंसल रोशन जी व राजस्थान  मेडिकल रिलीफ सोसायटी के बीछवाल के सदस्य पंकज कंसल दिलीप गुप्ता के साथ विक्की अग्रवाल ने भी इस कैंप में सहयोग किया

बीकानेर नगरी में अनंत चतुर्दशी मनाई

आज जस्सूसर गेट के बाहर करणी माता  मंदिर के प्रांगण में अनंत चतुर्दशी की कथा सुनते भक्त  पुजारी प्रकाश महाराज उपाध्याय ने बताया कि अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा होती है और अनंत चौदस की कथा सुनी जाती है। आज के दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और कहा जाता है कि लगातार 14 वर्षों तक यह व्रत करने से व्यक्ति को विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु की मूर्ति या कुश से बनी सात फणों वाली शेष स्वरुप भगवान अनन्त की मूर्ति स्थापित करें। अब मूर्ति के समक्ष अनंत सूत्र, जिसमें 14 गांठें लगी हों, उसे रखें। कच्चे सूत को हल्दी लगाकर अनंत सूत्र तैयार किया जाता है। अब आप आम पत्र, नैवेद्य, गंध, पुष्प, धूप, दीप आदि भगवान अनंत की पूजा करें। भगवान विष्णु को पंचामृत, पंजीरी, केला और मोदक प्रसाद में चढ़ाएं। इसके बाद अनंत चतुर्दशी की कथा सुनें। फिर कपूर या घी के दीपक से भगवान विष्णु की आरती करें।

आज कोरोना के 35 मरीज पॉजिटिव पाए बीकानेर के लिए थोड़ी राहत

बीकानेर । शहर में पॉजिटिव आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है । दो अलग अलग रिपोर्ट में आएं 33 पॉजिटिव के बाद फिर से 2 नये संक्रमित मिले है । ऐसे में आज दिनभर में कुल 35 कोरोना पॉजीटिव केस मिले है । पहले सूची में 28  के दूसरी सूची में  5  तीसरी में 3 और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं  बता दें कि पिछले काफी समय से 100 से अधिक कोरोना पॉजीटिव केस सामने आ रहे थे । आज बीकानेरवासियों को थोड़ी जरूरत राहत मिली । सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने बताया कि कोरोना संक्रमित एक ओर मरीज ने दम तोड़ दिया । 55 वर्षीय किशनलाल व्यास की कोरोना के चलते मौत हो गई । इससे पहले एक जने की मरने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी । 40 वर्षीय बजरंग की रविवार रात मौत गई । जिसका कोरोना सैम्पल लिया गया । सोमवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई ।

कल से लग रहे हैं श्राद्ध

कल से लग रहे हैं श्राद्ध १ सितंबर पूर्णिमा का श्राद्ध २ सितंबर प्रतिपदा का श्राद्ध ३ सितंबर द्वितीया का श्राद्ध ( पार्वण ) ४ सितंबर द्वितीया का श्राद्ध ( एकोदिष्ट ) ५ सितंबर तृतीया का श्राद्ध ६ सितंबर चतुर्थी का श्राद्ध ७ सितंबर पंचमी का श्राद्ध ८ सितंबर षष्ठी का श्राद्ध ९ सितंबर सप्तमी का श्राद्ध १० सितंबर अष्टमी का श्राद्ध ११ सितंबर नवमी का श्राद्ध १२ सितंबर दशमी का श्राद्ध १३ सितंबर एकादशी का श्राद्ध १४ सितंबर द्वादशी का श्राद्ध , संन्यासियों का श्राद्ध १५ सितंबर त्रयोदशी का श्राद्ध १६ सितंबर चतुर्दशी का श्राद्ध १७ सितंबर सर्वपितृ अमावस्या। भाद्रपद माह की पूर्णिमा के दिन से आश्विन माह की अमावस्या तक की समयावधि पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष के नाम से जानी जाती है । इस दौरान पूर्वजों ( पितरों ) के निमित्त पिंडदान , तर्पण , दान आदि कर्म करके उनके प्रति श्रद्धा प्रकट की जाती है । इससे पितरों की आत्मा को शान्ति मिलती है । इस बार पूर्णिमा का श्राद्ध १ सितंबर को मध्याह्न व्यापिनी तिथि में किया जायगा और प्रतिपदा का श्राद्ध २ सितंबर को किया जाएगा , लेकिन इस वर्ष आश्विन माह का प्रारंभ...

पुलिस ने गन के साथ दबोचा

कांस्टेबल गंगाराम के अनुसार आज दोपहर को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी रामेश्वर गोचर भूमि में अपनी अवैध गन के साथ घूम रहा हैं । जिस पर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए मौके पर आरोपी को एमएल गन के साथ गिरफ्तार कर गन को अपने कब्जे में ले लिया हैं । आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा । हालांकि पुलिस को इस आरोपी के बारे में पिछले कई दिनों से सूचनाएं मिल रही थी । अवैध रूप से गन रखकर घुमने वाले आरोपी को पुलिस ने आज गन के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं । महाजन थाना क्षेत्र के रामबाग निवासी रामेश्वर पुत्र लालचंद उम्र 25 पर हैड कांस्टेबल गंगाराम ने गन करने के आरोप में आम्स एक्ट का मुकदमा दर्ज करवाया हैं ।

जुआ-सट्टा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

बीकानेर.पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में जुआ-सट्टा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  जिसमें कोटगेट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसको जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस के अनुसार बांद्रा निवासी रूस्तम अली पुत्र हाजी मोहम्मद जो कि मटका गली देशी शराब ठेके के पास सट्टा पर्ची लिख रहा था। जिसकी सूचना पर कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार रूस्तक के कब्जे से सट्टा पर्ची व 1750 रुपए बरामद हुए। वहीं कोतवाली पुलिस ने जुआ सट्टे पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें सर्वोदय बस्ती निवासी गुजार अहमद, लुहार कॉलोनी निवासी सरफराज, प्रताप बस्ती गुलजार व मदिना मस्जिद के पास निवासी रजाक अली शामिल है। पुलिस के अनुसार ये चारों रामजी दुध भंडार के पास ताश के पतों पर दाव लगा रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से सट्टा राशि 1750 रुपए कब्जे में लिये और गिरफ्तार किया।