पहलवानों के प्रेरणा स्रोत सुरमाजी की10वीं पुण्यतिथि धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाई
30 अगस्त 2020 बीकानेर/अखिल भारतीय माल्हा भारोत्तोलन संघ के प्रेरणास्रोत अखेराज जी सोनी सहदेव (सूरमो जी) की 10 वीं पुण्यतिथि विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कर मनाई गई! संघ के प्रदेशाध्यक्ष पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने बताया कि एक समय था जब पत्थर उठाने के खेल माल्हा भारोत्तोलन को किसी भी तरह की पहचान न मिली ना ही भारोत्तोलको को प्रोत्साहन मिला! सूरमा जी की प्रेरणा से दो दशक पहले अखिल भारतीय माल्हा भारोत्तोलन संघ का गठन कर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में इस खेल की प्रतियोगिता व प्रदर्शन के खूब आयोजन करवाए गए तब जाकर इस खेल को एक नई दिशा मिली! देसी व्यायाम के विशेषज्ञ सूरमा जी की अनुशंसा पर अखिल भारतीय माल्हा भारोत्तोलन संघ के बैनर तले आज सैकड़ों खिलाड़ी इस खेल का करतब दिखाते हैं !
संघ के गठन के बाद इस खेल का बहुत प्रचार-प्रसार हुआ और नए-नए खिलाड़ी तैयार होते रहे!
उनके छोटे भाई गणेश लाल सोनी कुश्ती संग के उपाध्यक्ष ने बताया कि हम उनकी प्रेरणा से आज पहलवानों को प्रतोसाहन करते है ।
उनको 1992 जस्सूसर गेट पर
नंद लाल व्यास नंदू महाराज विधायक व काई पहलवानों द्वारा सम्मानित भी किया गया था सूरमा उपाधि के साथ
तथा घर घर से फेलवान निकले कोशिश करते हैं। माल्हा भारोत्तोलको की मेहनत एवं रुझान को देखते हुए सूरमा जी ने इस खेल की नींव को और मजबूत बना दिया ! कोरोना की वजह से कई कार्यक्रमों को टालना पड़ा!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank