सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज की कोरोना अपडेट 28/08/2020आज कुल 104 कोरोना पाॅजीटिव आ चुके

बीकानेर 28 Aug 2020। 
बीकानेर में कोरोना का आतंक  मचा हुआ है।  आज कुल 104 रोगी सामने आ चुके हैं।   कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज तीसरी सूचि में 55 कोरोना पॉजिटिव आये हैं।  शुक्रवार को पहली सूची में 37 नए पाॅजीटिव मरीजों के आने के बाद भी संक्रमितों के आने का सिलसिला जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दूसरी सूचि में  12 और कोरोना पाॅजीटिव मरीज आए हैं। इसी के साथ बीकानेर में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 4626 तक पहुंच गया है। वहीं आज कुल 104 कोरोना पाॅजीटिव आ चुके हैं।साथ ही शुक्रवार को दो कोरोना पाॅजीटिव की जान भी जा चुकी है। अब तक कुल 83 मरीजों की सांसें थम चुकी हैं। आज तक कोरोना के1138 एक्टिव रोगी है तथा जांच120388 की हो चुकी है। 

टिप्पणियाँ