सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज का कोरोना अपडेट 31/08/2020 5pmबजे तक 28 पॉजीटिव मिले एक कि मौत


बीकानेर 31 अगस्त 2020। जिले में कोरोना का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। बीकानेर में बढ़ते कोरोना संक्रमण से प्रशासन और आमजन में चिंता का विषय बना हुआ है। सोमवार को पहली रिपोर्ट में 28 पाॅजिटिव के सामने आए है और एक गंगाशहर निवासी की मौत भी हो गई है। बीकानेर में अब तक कुल 4894 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आ चुके है जिसमें से 3852 जनों को छुट्टी दे दी गई है। अभी तक कुल 87 जनों की मौत हो चुकी है। 
गंगाशहर जैन कॉलेज के पीछे के निवासी 40 वर्षीय  बजरंग अग्रवाल की रविवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें बुखार के अलावा कोई समस्या नहीं थी। जिसके बाद उन्हें होम क्वॉरन्टाइन किया गया। आज सुबह उन्हें सांस में तकलीफ होने पर पीबीएम अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

टिप्पणियाँ