सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पंकज को गोली मारने वाले आरोपी दोनों आरोपी नाबालिक पुलिस की पकड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस को आज मिली बड़ी सफलता
नयाशहर पुलिस थानान्‍तर्गत जस्‍सूसर गेट के बाहर रजनी हॉस्पिटल के पास 15 वर्षीय किशोर पंकज आचार्य के मर्डर केस में पुलिस ने दोनों मुख्‍य आरोपियों को गिरफतार कर लिया है।
 
पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि पंकज आचार्य के मर्डर केस में गिरफतार किए गए दोनों ही आरोपी नाबालिग है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्‍थल के फुटेज के आधार पर एक अन्‍य जने की तलाश की जारी है।

आपको बता दें कि एक सप्‍ताह पहले रजनी हॉस्पिटल के पास ऑटो रिपयेरिंग की दुकान के पास हुई इस वारदात में बाइक पर सवार होकर आये दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को ललकारा और उस पर फायरिंग कर दी। बचने के लिये युवक दौडक़र दुकान में घुस गया, लेकिन मौके पर खड़ा पंकज आचार्य पुत्र किशनलाल आचार्य गोली लगने से जख्‍मी हो गया। पंकज रजनी अस्‍पताल के पास अपनी बुआ के घर आया हुआ था, मौके पर उसके फुफेरे भाई की बाइक रिपेयरिंग की दुकान है, वह फुफेरे भाई को खाने का टिफिन पहुंचाना आया था। इस दौरान यह वारदात हो गई।
पंकज की शनिवार  10:00 बजे मृत्यु हो गई थी।
तब यह केस मर्डर केस में तब्दील हो गया और पुलिस का लगातार सर्च ऑपरेशन जारी था जिसमें आज उनको बहुत बड़ी सफलता मिली।

टिप्पणियाँ