सोमवार को आई दूसरी रिपोर्ट में 55 जनों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। सोमवार को अब तक कुल 107 कोरोना पाॅजिटिव मिल चुके है। बीकानेर में अब तक कुल 8998 कोरोना पाॅजिटिव मिल चुके है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा अभी तक 53 कोरोना पाॅजिटिव ही घोषित किए है। पहली सूची में पीबीएम सुप्रिडेंट डाॅ. मोहम्मद सलीम पॉजिटिव थे एक दूसरे डॉक्टर अजय गंगाशहर भी पाॅजिटिव आया है।
दो ओर कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया है। तिलक नगर निवासी 62 वर्षीय राजिन्दर कौर पत्नी कृपाल सिंह रविवार को भर्ती करवाया गया था। जिनकी आज उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं आदर्श कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय कैलाश चन्द्र सोनी को 21 सितम्बर को पीबीएम में भर्ती करवाया गया था। जिनकी उपचार के दौरान सोमवार दोपहर 2.50 बजे मृत्यु हो गई।अब कोरोना से 139 जनों ने दम तोड़ दिया है।
Socialmedia_C/P📒
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
और पल-पल की खबरें पाएं
*नियम और शर्तें लागू
हम हर किसी भी खबर का या किसी प्रकार का ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं *


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank