सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नौजवान ने दिया इमानदारी का परिचय हजारों रुपए मिले सड़क पर लौटाने का है प्रयास

 29 सितबंर 2020। कस्बे के एक युवक को स्टेशन रोड पर सोमवार देर शाम हजारों रूपए सड़क पर गिरे मिले और युवक उन्हें वापस असली मालिक तक पहुंचाने का मालिक की तलाश में जुटा है । आड़सर बास निवासी 20 वर्षीय नौजवान मुकेश सोनी पुत्र गजानंद सोनी किसी काम से सोमवार देर शाम स्टेशन रोड पर जा रहा था तो उसे वहां रूपए पड़े नजर आए । रूपए उठाते ही सोनी ने सही मालिक का पता लगाने का प्रयास किया परन्तु उसमें कोई आई.डी नहीं होने के कारण जानकारी नहीं लग पाई है । सोनी ने कहा कि किसी जरूरतमंद के हुए तो उसका काम इन रुपयों के बिना अटक जाएगा इसलिए वे जल्दी ही मालिक तक पहुंचाना चाहते है । संभावना जताई जा रही है कि ये रूपए स्टेशन रोड निवासी या बीदासर रोड वाले गांवो की ओर से आने जाने वाले किसी ग्रामीण के हो सकते है । अगर किसी पाठक के हो या जानकारी हो की किसके है तो आप इन नम्बर 8502079358 पर मुकेश सोनी से संपर्क कर सकते है या श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को 9414917401 भी सूचित कर सकते हैं । बता देवें की सही मालिक को परख कर ही  रूपए सौंपे जाएंगे ।
Socialmedia_C/P📒  

आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति 
Goverdhansoni86@gmail.com ,
 या 9785522911 पर भेजे।
     हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
        और पल-पल की खबरें पाएं
WhatsApp Messenger
                Whatsapp join
Telegram
लाइव समाचार telegram join
Facebook
                   Facebook 
                        page ।
YouTube
https://www.youtube.com/user/GKSONI900YouTube channel



*नियम और शर्तें लागू
हम हर किसी भी खबर का या किसी प्रकार का ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं *


टिप्पणियाँ