जिले में रोजाना 300 के पार कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आ रहे है। अभी-अभी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में शुक्रवार को 303 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए है जिसमें से एक चूरू और दो नागौर के भी शामिल है। चिंता की बात तो यह है कि अभी प्रशासन द्वारा कोरोना की जांच में थोड़ी कमी की है लेकिन फिर भी कोरोनेा के मरीज बहुतायत में आना बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहा है। नोखा, कोलायत, श्रीडूंगरगढ़ सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों से रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आ रहे है। हमें प्राप्त सूची के अनुसार बीकानेर में अब का कुल आंकड़ा 20697 तक पहुंच गया है। हालांकि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.एल. मीणा ने शुक्रवार को 198 कोरोना पाॅजिटिव मिलने की घोषणा की है।
पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष रामकिशोर तिवाड़ी ने बताया कि भोजन व्यवस्था तो कोविड हॉस्पिटल में रोग निदान सेवा ट्रस्ट की सेवा पर शानदार हो गयी है परन्तु, अंदर मरीजों की सार सम्भाल में भारी कोताही जारी है। भर्ती मरीजों को दुबारा जांच और नेगेटिव आने की पहले ही 3 या 4 दिन बाद घर भेजा जा रहा है, यह सरासर गलत है तथा कोविड गाईड लाइन की पालना नहीं हो रही है। मरीज के साथ समाज के साथ भी खिलवाड़ है। इसी तरह घर पर क्वारेंटाइन लोगो को न तो दवा दी जा रही है और ना ही घरों पर पोस्टर चिपकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की अनदेखी के कारण हो रहा है, सरकार आंकड़े छुपा कर अपनी भ्रष्टशैली से आम अवाम को धोखा दे रही है।
’’सीएमएचओ विभाग अब कोरोना पॉजिटिव के इलाज में लगता है सक्षम नहीं है। मरीज स्वयं फोन कर रहें हैं की हमें कहां पहुंचना है तो कहतें हैं घर पर आप कोरेंटायन रहें। दवा भी फोन पर बताई जा रही है। अस्पताल व सेन्टर सभी फुल हो गए हैं, प्राइवेट अस्पतालों में भी जगह नहीं हैं। चिकित्सकों ने फोन उठाने बंद कर दिए हैं। आम अवाम परेशान है। सरकार के नुमाइन्दे प्रचार व प्रसार में लगे हुए हैं। जैसे की यह कोई मन्त्र हो जिससे कोरोना का इलाज हो जाएगा। नीम हकीम खतरे जान की स्थिति बन रही है। लोग दवा विक्रेताओं से दवाईयां ले रहें हैं या आयुर्वेद के नुक्शे से अपना इलाज कर रहें हैं। प्राइवेट अस्पताल जो कोरोना का इलाज कर रहें हैं उनके चांदी बन आयी है। ’’’

Socialmedia_C/P📒
livesamachargovindmis@gmail.com
9785522911 पर भेजे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
और पल-पल की खबरें पाएं
*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank