सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मेहता ने निजी अस्पतालों में निरीक्षण कर देखी कोविड उपचार व्यवस्थाएं , दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 5 से अधिक ग्राहक मिले तो दुकान होगी सीज, एरिया मजिस्ट्रेट भी करेंगे कार्यवाही
बीकानेर, 29 अक्टूबर। कोविड संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर यदि किसी दुकान में एक समय में 5 से अधिक ग्राहक मिले तो दुकान को सीज करने की कार्यवाही की जाएगी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने इस सम्बंध में एरिया मजिस्ट्रेट को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
         मेहता ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि त्यौहारों क दौरान बाजार में भीड़ अधिक होने की संभावना के मद्देनजर बड़ी दुकानों, माॅल आदि में औचक निरीक्षण करें और कोरोना एडवाइजरी की अनुपालना सुनिश्चित करवाएं। मेहता ने कहा कि एरिया मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करें और सम्बंधित थानाधिकारी के साथ समन्वय करते हुए कार्यवाही करें। मिठाई आदि दुकानों पर अधिक भीड़ हो तो समन्वित कार्यवाही करें। एरिया मजिस्ट्रेट आने वाले दिनों में अधिक सतर्क रहते हुए कार्य करें। मेहता ने कहा कि आवश्यकता हो तो समस्या से अवगत करवाएं जिस आधार पर  कलक्टर ने कहा कि आगामी त्यौहारों के मद्देनजर नजदीकी से व्यवस्थाएं देखें कि भीड़ अधिक ना हो जिससे संक्रमण ना फैले। सभी दुकानपर आवश्यक रूप से मास्क पहनने के बाद ही प्रवेश दिया जाए। दुकानों में सेनेटाइजर भी रखे जाएं। कोरोना रोकथाम एडवाइजरी के पोस्टर चस्पा करें। 
-------
मेहता ने निजी अस्पतालों में निरीक्षण कर देखी कोविड उपचार व्यवस्थाएं , दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बीकानेर, 29 अक्टूबर। निजी अस्पतालों में कोविड 19 मरीजों के इलाज की व्यवस्थाएं देखने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरूवार को डाॅ.तनवीर मालावत हाॅस्पिटल, कोठारी अस्पताल तथा जीवन रक्षा अस्पताल का निरीक्षण किया

मेहता ने तीनों ही चिकित्सालयों में कोविड-19 के संक्रमित रोगियों की चिकित्सा व्यवस्था तथा जीवन रक्षक उपकरणों के बारे में मौजूद प्रबंधकों से जानकारी ली। उन्होंने इन चिकित्सालयों में बैड क्षमता के अनुरूप 30 प्रतिशत बैड पर संक्रमित मरीजों का उपचार हो रहा है अथवा नहीं इसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोविड-रोगी के अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सक द्वारा उपचार शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों के रिसेप्शन पर नियुक्त स्टाॅफ यहां पहुंचने वालों को सही मार्गदर्शन करें। अस्पतालों में चिकित्सक आवश्यक रूप से उपलब्ध रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.बी.एल.मीना को निजी चिकित्सालय में कोविड-19 के मद्देनजर व्यवस्था संबंधी निरीक्षण करने को कहा

जिला कलक्टर ने कोविड-19 प्राॅेटोकोल के अनुसार संक्रमण, बचाव एवं नियंत्रण के संबंध में की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इन चिकित्सालयों में पृथक से बने कोविड वार्ड, विंग व फ्लोर का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला कलक्टर को बताया गया कि डाॅ.तनवीर मालावत अस्पताल में 60 और कोठारी अस्पताल में 5 कोरोना संक्रमित रोगी उपचाराधीन है। जीवन रक्षा अस्पताल में फिलहाल कोरोना संक्रमित भर्ती नहीं है।  जीवन रक्षा अस्पताल में जिला कलक्टर ने भीड़ देखकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि यह चिकित्सालय कोविड-19 के रोगियों के उपचार की दृष्टि से छोटा है, अतः इसे कोविड- 19 के उपचार के लिए नहीं लिया जाए।  निरीक्षण के दौरान कोविड के नोडल अधिकारी गोपालराम बिरदा व सीएमएचओ डाॅ बी एल मीना उपस्थित थे।
-----------
 हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा‘‘
श्रमिक संघ और उद्योग संघों के साथ संवाद आयोजित

बीकानेर, 29 अक्टूबर। ’हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा‘‘ के तहत जागरूकता कार्यक्रमों की श्रंखला में गुरुवार को श्रमिक संगठनों एवं औद्योगिक एवं व्यवसायिकध्व्यापार संघों के साथ श्रम विभाग द्वारा जिला उद्योग संघ भवन, रानी बाजार, औद्योगिक क्षेत्र, बीकानेर में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने एवं इससे सुरक्षित रहने के लिए सोशियल डिस्टेन्स , मास्क तथा सेनेटाईजेशन ही उपाय है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति संक्रमण रोकथाम की व्यक्तिगत जिम्मेदारी लें तभी इस  से निजात मिल सकेगा। जीवन के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियां भी चलती रहे इसके लिए सभी को कोरोना एडवाइजरी की पालना करनी है

  कोरोना संक्रमण की लम्बी अवधि तक चलने के बावजूद कोरोना वाॅरियर्स एवं इस कार्य में जुड़े हुए व्यापार संघ व श्रमिक संघों तथा नागरिकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए इस बात पर जोर दिया कि हमें हमारा जोश निरन्तर बनाए रखना है। जिला कलक्टर द्वारा निर्धारित शपथ-पत्र के प्रारूप में शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी ने इस कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाए रखने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने का आग्रह करते हुए सोशियल डिसटेंस एवं मास्क तथा सेनेटाईजेशन को अपने दैनिक जीवन में आदत के रूप में विकसित करने तथा अन्य को प्रेरित करने पर जोर दिया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी.एल. मीणा,  संयुक्त श्रम आयुक्त संतोष प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में   बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष, द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, कमल कल्ला रमेश कुमार अग्रवाल , विरेन्द्र किराड़ू व  अन्य व्यापार संघों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। श्रमिक संघों से  अशोक  जिला अध्यक्ष इंटक,  अब्दुल रहमान काहरी एटक,  गौरी शंकर व्यास राजस्थान निर्माण कामगार संघ,  भवानी शंकर व्यास बीकानेर असंगठित कर्मकार श्रमिक संघ,  शबनम बानो व  नवीन आचार्य राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण असंगठित मजदूर यूनियन,  रामस्वरूप हर्ष राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण सर्व कामगार संघ,  रूगाराम डा. बीआर अम्बेडकर श्रमिक संघ उपस्थित रहे। कमल कल्ला ने कहा कि उद्योग संघ सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और आगे भी सकारात्मक सहयोग देता रहेगा। उद्योग संघ कार्यालय में स्थापित वीसी रूम के माध्यम से औद्योगिक संगठन आपस में संवाद कर व्यापारिक प्रगति के बारे में चर्चा करेंगे, इससे अनावश्यक भीड़ से बचा जा सकेगा और कोरोना एडवाइजरी की पालना होगी।

Socialmedia_C/P📒  
आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति 
livesamachargovindmis@gmail.com
9785522911 पर भेजे।

     हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
        और पल-पल की खबरें पाएं
WhatsApp Messenger
         join WhatsApp group

Telegram
लाइव समाचार telegram join
Facebook
                   Facebook 
                        page ।


*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं 


टिप्पणियाँ