सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अजमीढ़ जयंती आज स्वर्णकार समाज करेगा पूजा कई जगह कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर स्वर्णकार समाज के महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती पूर्णिमा के अवसर पर मनाई जाएगी।
मेड क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सभा संस्था बीकानेर के उपाध्यक्ष गणेश लाल सोनी सहदेवड़ा ने बताया कि इस बार कोरोनावायरस के चलते हुए साधारण रूप से ही अजमीढ़ जयंती का कार्यक्रम मनाया जाएगा।
मेड़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष अजमीढ़ जी महाराज की जयंती आज 30 अक्टूबर 2020/अजमीढ़जी महाराज की जयंती पर मेड़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के लोग आज मनाएंगे जयंती! मेड़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के आराध्य देव महाराज श्री अजमीढ़ जी की जयंती आज 30 अक्टूबर 2020 को मना रहे हैं! स्वर्णकार समाज के सामाजिक कार्यकर्ता पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने सभी मेड़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के भाई बंधुओं से अपील करते हुए कहा की कोरोना महामारी को देखते हुए किसी तरह का बड़ा आयोजन तो शहर में कहीं नहीं  दिख रहा !लेकिन अपने घरों में महाराज श्री का छायाचित्र लगाकर दीप धूप आदि से पूजा अर्चना जरूर करें और ऐसा हर बरस जयंती के दिन करना भी चाहिए! अगर हम बाहर कहीं कोई कार्यक्रम कर रहे हैं तो सोशल डिस्टेंस का हमें पूरा ख्याल रखना होगा एक दूसरे से दूरी भी रखनी अनिवार्य है और मास्क भी जरूरी है !तो आप सभी से पुनः में निवेदन करता हूं कि आप महाराज श्री की जयंती बिल्कुल हंसी खुशी के साथ मनाएं हमारे आराध्य देव का पूजन करें ! महाराज अजमीढ़ जयंती के अवसर पर शाम 6:00 बजे जस्सूसर गेट के बाहर महाराज श्री का पूजन आरती व कोरोना जन जागृति का संदेश के साथ मास्क वितरण का भी कार्यक्रम रखा गया है जिसमें 5 से 10 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे !


अजमीढ़ जी जयंती पर सोनी परिवार इंडिया ऑनलाइन मैगज़ीन का विमोचन हुआ

बीकानेर, आज महाराजा अजमीढ़ जी जयंती पर बीकानेर में आर्यन मांडण द्वारा सोनी परिवार इंडिया ऑनलाइन मैगज़ीन का विमोचन किया गया व अजमीढ़ जयंती मनाई गई। सोनी परिवार इंडिया ऑनलाइन मैगज़ीन  के बारे में आर्यन मांडण का कहना है कि इस मैगज़ीन में स्वर्णकार समाज की खबरों के साथ समय समय पर प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएगी व अन्य जानकारियां भी प्रकाशित की जाएगी । ये पहली मैगज़ीन है जो सभी स्वर्णकार समाज के लोगो के लिए है जिससे समाज को एकजुट होना का संदेश जा सके । इस विमोचन मौके पर मूलचंद बामलवा, शिव शकंर मौसूण,भैराराम मौसूण, राजकुमार  व कुंदन मौसूण आदि लोग मौजूद थे 
Socialmedia_C/P📒  
आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति 
livesamachargovindmis@gmail.com
9785522911 पर भेजे।

     हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
        और पल-पल की खबरें पाएं
WhatsApp Messenger
         join WhatsApp group

Telegram
लाइव समाचार telegram join
Facebook
                   Facebook 
                        page ।


*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं 


टिप्पणियाँ