आज नगर निगम अधिकारियों एव कर्मचारियों द्वारा वर्तमान नगर निगम महापौर श्रीमती सुशीला कँवर राजपुरोहित जी के 1 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | नगर निगम सभागार में आयोजित इस संक्षिप्त कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शोल ओढाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर महापौर सुशीला कँवर राजपुरोहित का सम्मान किया गया |
कार्यक्रम के दौरान आयुक्त पंकज शर्मा, मुख्य लेखाधिकारी गोपाल जी, अलका बुरडक जी, राजस्व अधिकारी अल्ताफ बानो ,संजय ठोलिया जी सहित कई कर्मचारियों ने भी महापौर के 1 वर्ष के कार्यकाल पर अपने विचार एवं महापौर का आभार व्यक्त किया |आयुक्त पंकज शर्मा ने कहा की वैश्विक महामारी एवं धीमी आर्थिक गति के बावजूद महापौर जी के नेतृत्व में नगर निगम ने गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 5 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त किया है साथ ही ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया से पारदर्शिता एवं प्रतिस्पर्धा के कारण नगर निगम राजस्व में भारी बचत हुई है |
महापौर शुशीला कँवर ने कहा की नगर निगम के सभी कर्मचारी उनके परिवार की तरह हैं, सभी पार्षद एवं कर्मचारी आपसी सामंजस्य तथा तालमेल से आगामी 4 वर्षों में नगर निगम एवं बीकानेर शहर को और ऊँचे आयाम पर स्थापित करेंगे | विकास कार्यों की सराहना की हकदार सिर्फ मैं अकेली नहीं हु अपितु मेरा पूरा नगर निगम परिवार इस सराहना का हकदार है | भविष्य में भी हम और तत्परता एवं लगन से कार्य करेंगे जिससे की हमारे शहर का चंहुमुखी विकास हो सके |
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के सभी अनुभागों से अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे | कार्यक्रम का संचालन उद्यान प्रभारी सुनील जावा द्वारा किया गया |
Socialmedia_C/P📒
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
और पल-पल की खबरें पाएं
*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank