सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज का पंचांग,राशिफल,इतिहास की घटना तथा मुख्य समाचार

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 
 *📜 27 नवम्बर 2020*
              *शुक्रवार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1942
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2077
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी-07:48 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी-24:22 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* बालव-07:48 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* व्यतीपात-08:27 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 06:53
*🌄सूर्यास्त-* 17:23
*🌙चन्द्रोदय-* 15:43
*🌛चन्द्रराशि-* मेष-दिनरात
*🌞सूर्यायण-* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:47 से 12:29
*🤖राहुकाल-* 10:50 से 12:08
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 कार्तिक सुदी द्वादशी 07:48 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , प्रदोष व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 24:23 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 24:23 से , व्यतीपात पुण्यं , बुध वृश्चिक राशि में 31:04 पर  , मूल संज्ञक नक्षत्र 24:22 तक , भीष्म पंचक जारी , श्री हरिवंश राय बच्चन जयन्ती व श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह पुण्यतिथि / स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 कार्तिक सुदी त्रयोदशी 10:23 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , श्री वैकुण्ठ चतुर्दशी व्रत (निशीथ का व्यापिनी चतुर्दशी में ) , सर्वदोषनाशक रवि योग 27:19 तक  ,भीष्म पंचक जारी , राधावल्लभ पाटोत्सव , भरणी दीपम् (द.भा.) , अरूणोदय काल में मणिकर्णिका घाट पर स्नान , नर्मदेश्वर शिवलिंग को तुलसीपत्र समर्पण , जैन दिवाकर चौथ जयन्ती व महात्मा ज्योतिबा फुले पुण्य /स्मृति दिवस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*केयूरा न विभूषयन्ति पुरुषं हारा न चन्द्रोज्ज्वलाः*
      *न स्नानं न विलोपनं न कुसुमं नालङ्कृता मूर्धजाः।*
*वाण्येका समलङ्करोति पुरुषं या संस्कृता र्धायते*
      *क्षीयन्ते खलु भूषणानि सततं वाग्भूषणं भूषणम्॥*
*भावार्थ👉*
           _बाजुबंद पुरुष को शोभित नहीं करते और न ही चन्द्रमा के समान उज्ज्वल हार, न स्नान, न चन्दन, न फूल और न सजे हुए केश ही शोभा बढ़ाते हैं। केवल सुसंस्कृत प्रकार से धारण की हुई एक वाणी ही उसकी सुन्दर प्रकार से शोभा बढ़ाती है। साधारण आभूषण नष्ट हो जाते हैं, वाणी ही सनातन आभूषण है।_
🌹

*27 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1001 - हिंदू शासक जयपाल को आक्रमणकारी महमूद गजनी ने हराया।
1095 - पोप अर्बन द्वितीय ने पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।
1237 – रोमन सम्राट फ्रेडरिक द्वितीय ने कोर्तेनुओवा के युद्ध में लोंबार्डियन लीग को हराया।
1703 - पहला एडीस्टोन लाईटहाउस 1703 के महान तूफान में नष्ट हो गया।
1795 - पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
1807 - पुर्तग़ाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
1815 - पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया।
1838 - पेस्ट्री युद्ध में फ़्रैंक बलों द्वारा मेक्सिको पर आक्रमण किया गया।
1870 – पहली बार फोटोग्राफर लैडिसलॉस वीनेक ने प्राग में गिरते उल्कापिंडों का चित्र लिया (26 नवम्बर 1885 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
1895 – अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार नोबेल पुरस्कार की शुरुआत हुई।
1912 - अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1932 - पोलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1941 – जर्मनी और सोवियत संघ के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान टैंक लड़ाई हुई। इसमें जर्मनी की पराजय होने के बाद लड़ाई बंद हुई।
1949 - जबलपुर के निवासियों ने चंदा इकट्ठा करके नगरपालिका प्रांगण में सुभद्रा कुमारी चौहान जी की आदमकद प्रतिमा लगवाई जिसका अनावरण कवयित्री और उनकी बचपन की सहेली महादेवी वर्मा ने किया।
1966 - उरुग्वे ने संविधान अपनाया।
1967 – फ़्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने फिर दोहराया कि वह ब्रिटेन की सामूहिक बाज़ार की कोशिशों का विरोध करेंगे।
1971 – सोवियत रूस के 'मार्स  यान द्वारा ऑर्बिटर'  मंगल ग्रह पर उतारा गया ( दिनांक अलग हो सकता है)।
1975 – गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
1984 – भारत में ब्रिटेन के उप-उच्चायुक्त पर्सी नॉरिस की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
1995 - मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो 'मिस वर्ल्ड' 1995 चुनी गईं।
1999 – हेलेन क्लार्क न्यूजीलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2000 - फ्लोरिडा में डाले गये मतों की गिनती में जार्ज बुश 537 मतों से जीते, फ्लोरिडा में जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर जार्ज बुश जूनियर का दावा।
2002 - बेलारूस के प्रधानमंत्री जेनेदी वी नोवित्सकी भारत यात्रा पर नयी दिल्ली आये।
2004 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2007 - पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने अपने सैनिक साथियों से विदाई ली।
2008- छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना। 
2008 - केन्द्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के जजों के वेतन में तीन गुना बढ़ोत्तरी को हरी झण्डी दी।
2014 - आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज का बाउंसर से घायल होने के बाद मौत हुई।
2019 - देश का आधुनिकतम भू-पर्यवेक्षी उपग्रह कार्टोसैट-थ्री ध्रवीय कक्षा में सफलतापूर्वक भेजा गया; अमरीका के 13 नैनो सैटलाइट भी साथ में भेजे गए।
2019 - बंगलादेश में विशेष ट्रायब्यूनल ने 2016 के कैफे आतंकी हमले के सात दोषियों को मौत की सजा सुनाई।
2019 - संयुक्‍त अरब अमारात के राष्‍ट्रपति शेख खलीफा बिन-जाएद-अल-नाहयान ने छह सौ 62 कैदियों को रिहा करने के आदेश दिए।

*27 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1817 – जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्ययनकर्ता थियोडर मोमसेन का जन्म हुआ।
1881 - काशी प्रसाद जायसवाल - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान।
1888 - गणेश वासुदेव मावलंकर - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे।
1907 – भारत के प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में जन्म हुआ।
1940 – कराटे के महान खिलाड़ी एवं अभिनेता ब्रुस ली का जन्म हुआ।
1975 - सुचित्रा कृष्णमूर्ति एक भारतीय अभिनेत्री, लेखिका, चित्रकार और गायक ।
1981 - दिव्या खोसला कुमार एक भारतीय अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक।
1985 - आशका गोरडिया - एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री।
1986 - टीना दत्ता - एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1989 - समैरा राव एक भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न अभिनेत्री।

*27 नवंबर को हुए निधन👉*

1953 – अमरीका के विख्यात ड्रामा लेखक पूजीन ओ नील का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1976 - गजानन त्र्यंबक माडखोलकर - मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार थे।
1978 - लक्ष्मीबाई केलकर - भारत की प्रख्यात समाज सुधारक थीं।
2002 -शिवमंगल सिंह सुमन- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि।
2008 - विश्वनाथ प्रताप सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
2011 - सुल्तान ख़ान - भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक।
2019 - पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का निधन, लंबे समय से बीमार थे ।

*27 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 _श्री हरिवंश राय बच्चन जयन्ती ।_
🔅 _श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह पुण्यतिथि / स्मृति दिवस।_

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*
राशिफल
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 27 नवम्बर 2020*

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपका व्यवहार अनाड़ियों जैसा रहेगा अतिआत्मविश्वास के कारण स्वयं ही अपने कार्य बिगाड़ लेंगे किसी पुराने गलत निर्णय के कारण पश्चाताप भी होगा। कार्य व्यवसाय में परिजनों का मार्गदर्शन मिलने पर भी आय के स्त्रोत्र विकसित नही कर सकेंगे सीमित मात्रा में धन की आमद रहेगी लेकिन वह भी परिवार में किसी ना किसी की फरमाइश पूरी करने में लग जायेगी। सन्तानो को पढ़ाई के ऊपर अतिरिक्त खर्च होगा। महिलाये आज प्रयास करने के बाद भी खर्च नही रोक पाएंगी आर्थिक कारणों से चिंतित भी रहेंगी इस विषय मे बुजुर्गो का सहयोग मिलने पर थोड़ी राहत मिलेगी। अपच की समस्या होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको घरेलू एवं व्यवसाय सम्बन्धित विविध समस्याओ का सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर किसी गलत निर्णय से नुकसान होगा आज आपको गलत मार्गदर्शन करने वाले ही अधिक मिलेंगे जिससे सही दिशा में जा रहा काम भी गलत हों जायेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उलझनों भरा रहेगा आय लेदेकर बना लेंगे लेकिन आकस्मिक खर्च साथ आने से बजट गड़बड़ायेगा। महिलाये भी आर्थिक कारणों से अभिलाषा पूर्ण नही कर पाएंगी लेकिन पारिवारिक सुख को व्यक्तिगत सुख से ज्यादा महत्त्व देंगी बुजुर्गो का स्नेह मिलेगा। सेहत में धीरे धीरे गिरावट दर्ज होगी दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए साधारण ही रहेगा। आर्थिक रूप से कमजोर रहने के कारण अधिकांश योजनाओ को सिरे नही चढ़ा पाएंगे व्यापार में भी आज व्यवसाय सीमित ही रहेगा दौड़-धूप करने के बाद भी कामचलाने लायक धन की प्राप्ति होगी। आज आप घरेलू एवं अन्य बाहरी विवादों से दूरी बना कर रहेंगे फिर भी महिलाओ के विपरीत व्यवहार के कारण मन आहत होगा। सरकारी संबंधित कार्यो में भी किसी प्रक्रिया के अधूरे रहने से विलम्ब होगा। घर मे भाई बंधु आपसे काम निकालने के लिए मीठा व्यवहार करेंगे। व्यर्थ के खर्च ना चाहने पर भी करने पड़ेंगे। संध्या बाद अधिक थकान अनुभव होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये सामान्य से बेहतर रहेगा। आज अचानक किसी की सहायता अथवा स्वभाव परिवर्तन देख कर आश्चर्य चकित रह जायेंगे। काम-धंधा भी आशाजनक रहेगा परन्तु उधारी वाले व्यवहारों से निजात पाना असंभव होगा इसी वजह से धन संचय करने में भी परेशानी आएगी। खर्च आज आसानी से निकाल लेंगे। सरकारी कार्य अधिकारियों को मेहरबानी से आगे बढ़ेंगे। महिलाये आज किसी कारण से पुरुषों के ऊपर आश्रित रहेंगी समय से कामना पूर्ति ना होने एवं परिजनों के उद्दंड व्यवहार से क्रोधित भी रहेंगी। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये उन्नति कारक रहेगा। सोची हुई योजनाये थोड़े से प्रयास के बाद स्वतः ही गति पकड़ लेंगी। स्वभाव में व्यवहारिकता एवं मिलनसार प्रवृति रहने से आज किसी से सहायता मांगना भी आसान रहेगा लोग आपके किसी काम के लिए मना नही कर सकेंगे। आर्थिक रूप से दिन आशा से अधिक बेहतर रहेगा। व्यवसायी एवं नौकरी पेशा लोग भी निश्चित धन लाभ के साथ अतिरिक्त आय भी बना सकेंगे प्रलोभन के अवसर भी मिलेंगे इनमें भी आज लाभ की संभावना ही रहेगी। महिलाये आज किसी से बहस होने पर मन ही मन जली भुनी रहेंगी। सेहत उत्तम रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन शारीरिक एवं मानसिक रूप से उतार चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत आज प्रातः काल से ही नरम रहेगी बाहर का खान-पान एवं शीतल प्रदार्थ ज्यादा गड़बड़ करेगा इनसे दूर रहेगें। नौकरी पेशा जातको को लापरवाही के कारण अधिकारियों की डांट सुन्नी पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग भी समय से वादा पूर्ण ना करने पर अपमानित हो सकते है। व्यवसाय में आज लगभग सभी कार्य आपकी सोच के विपरीत ही होंगे नए कार्यो में पैसा ना फ़सायें पहले अधूरे कार्य पूर्ण करें धन लाभ आज अल्प मात्रा में ही होगा। महिलाये भी आज शारीरिक क्षमता कम रहने से मामूली बातो से चिढ़ जाएंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। सोचे हुए कार्य आज आरम्भ से ही सही दिशा में आगे बढ़ेंगे व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहने से बिक्री बढ़ेगी धन लाभ भी बीच बीच मे होता रहेगा। नौकरी वाले लोगो को आज अतिरिक्त आय बनाने का मौका भी मिलेगा इसके लिए परिश्रम भी ज्यादा करना पड़ेगा। सहकर्मी आपके व्यवहार से नाराज होंगे फिर भी कार्यो पर इसका प्रभाव नही पड़ेगा। धन को लेकर किसी से कहा-सुनी हो सकती है यहां धैर्य का परिचय दें अन्यथा धन के साथ ही संबंध भी डूबेंगे। महिलाये आज मनोकामना पूर्ति हेतु स्वार्थी व्यवहार करेंगी। स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ होगा। 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आप पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा शांति से व्यतीत करेंगे। आर्थिक आयोजन करने से घबराएंगे लेकिन आज व्यवसाय अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यो में निवेश निसंकोच होकर करें विलम्ब से ही सही नतीजे आपके पक्ष में ही रहेंगे। व्यवसाय में दुविधा की स्थिति से बाहर निकलने के लिए किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लें धन लाभ आज निश्चित होकर रहेगा। महिलाये आज मानसिक रूप से प्रसन्न रहेगी पारिवारिक वातावरण को भी महकाएंगी। दाम्पत्य जीवन मे भी आत्मीयता रहेगी। बेरोजगार नए कार्य से जुड़ेंगे व्यर्थ बहस वाले प्रसंगों से दूर रहें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी के गलत आचरण से मन मे क्रोध आएगा फिर भी परिणाम जानकर माफ कर देंगे लेकिन व्यवहार विपरीत ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार ही सफलता मिलेगी। अन्य लोगो के ऊपर निर्भर रहने से सीमित लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। उधारी वाले व्यवहार परेशानी में डालेंगे जल्द चुकता करने का प्रयास करें वरना सम्मान हानि हो सकती है। महिलाये आज सुनेंगी सबकी लेकिन करेंगी अपने ही मन की जिससे स्वयं तो संतोषी रहेंगी लेकिन अन्य लोगो को दुविधा में डालेंगी। परिवार के बुजुर्गो के साथ तीखी बहस हो सकती है शांत रहने का प्रयास करें अन्यथा परिणाम बुरे होंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। आज आपका रूखा व्यवहार दिन भर किसी ना किसी के साथ व्यर्थ के विवाद खड़े करेगा स्वभाव में क्रोध भी रहेगा। महिलाओ में भी धैर्य की कमी रहेगी अपनी व्यर्थ की बयानबाजी से माहौल ज्यादा अशांत बनाएंगी परिवार में सम्पति को लेकर भी विवाद के प्रसंग बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी छोटी मोती बातो पर उलझ बैठेंगे जिसका प्रभाव दैनिक आय पर भी पड़ेगा। धन लाभ आज आशा से भी बहुत कम ही रहेगा। गृहस्थ में अनावश्यक खर्चो में बढ़ोतरी होगी उधार लेने की नौबत आ सकती है यथा संभव आज ना लें। स्वास्थ्य को भी संभालें जोखिम वाले कार्य आज ना करें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप किसी बहुप्रतीक्षित आवश्यक कार्य के पूर्ण होने से उत्साहित रहेंगे लेकिन सरकारी कार्य आज बिना जोड़तोड़ किये पूर्ण नही हो सकेंगे। व्यवसाय में आज ज्यादा भागदौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे मध्यान तक धन को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी लेकिन इसके बाद धन की आमद होने पर आर्थिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। महिलाये चतुराई से अपने कार्य बना लेंगी अपनी बुद्धि पर घमंड भी करेंगी। पारिवारिक सदस्य अथवा रिश्तेदारो से प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे घर मे आपसी संबंध भी सामान्य ही बने रहेंगे। सार्वजनिक व्यवहारों में बढ़ोतरी होगी। निवेश से आज बचें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप शांत रहने का प्रयास करेंगे परन्तु फिर भी आस-पास का वातावरण ही कुछ ऐसा बनेगा जिससे आपको क्रोध आएगा। घर में परिजन एवं कार्य क्षेत्र पर सहकर्मीयो को समझाने पर भी मनमानी कार्य करेंगे जिसका परिणाम बाद में स्वयं के साथ ही आपके लिए भी अहितकर रहेगा। मन में धार्मिक भाव आज अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर भी कुछ ना कुछ मानसिक जपादि करते रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन मध्यम फलदायी रहेगा अधिक परिश्रम के बाद ही धन लाभ होगा। उधारी आज किसी को भूल कर भी ना दें। महिलाये छोटी बातों को प्रतिष्ठा से जोड़ेंगी जिससे वातावरण कुछ समय के लिये अशांत बनेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

आज के समाचार

*दिनांक=27-नवम्बर-2020-शुक्रवार*

                    👇
*👉सुबह देश-राज्यों,से बड़ी खबरें👈*
*============================*

*1*;कोरोना वैक्सीन का पुरे विश्व को बेसब्री से इंतजार, गुजरात दौरे पर बड़ी घोषणा कर सकते हैं PM मोदी
*2* सीरम इंस्टीट्यूट का दावा- ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार
*3* सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी के मामलों  में नंबर-1 पुरे एशिया में बना भारत, Transparency International के सर्वे में सामने आई रिपोर्ट
*4* किसानों से बातचीत को तैयार  मोदी सरकार, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर बोले- सड़कों पर आंदोलन बंद करें; प्रदर्शन से दिल्ली-एनसीआर मेट्रो सेवा प्रभावित
*5* ड्रोन से निगरानी, हाइवे सील....किसानों को रोकने के लिए खोद दी गई दिल्ली-हरियाणा सीमा की सड़क
*6* महीनों तनाव के बाद पटरी पर लौट रहा नेपाल संग रिश्ता, विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला की केपी ओली से बात
*7* मोदी सरकार की क्रूरता के खिलाफ डटकर खड़ा है देश का किसान: राहुल गांधी<<+D®2>>
*8* हर घर में बिजली पहुंचाने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ा रहा है भारत: मोदी
*9* अहमद पटेल के बाद कौन? कांग्रेस में नए कोषाध्यक्ष की रेस में गहलोत, कमलनाथ और वेणुगोपाल
*10* सिब्बल, आजाद की ओर इशारा? कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- आप छोड़ सकते हैं पार्टी
*11* देश की राजधानी दिल्ली में  कोरोना के 5475  नए मामले, 91 लोगों की मौत,
*12* महाराष्ट्र में कल कोरोना के 6406 नए मामले, 65 लोगों की मौत,वही राजस्थान मे कोरोना 3180 नए मामले,19 लोगों की मौत
*13* नागौर से सांसद जाट नेता हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि केंद्र सरकार दिल्ली की तरफ कूच कर रहे किसानों की बात सुने और कृषि कानूनों को वापस ले
*14* भाजपा ने राजस्थान के अन्दर भी लव जिहाद पर कानून बनाने की उठाई मांग, कहा- इसको रोकना नितांत आवश्यक<<+D®2>>
*15* पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, शुभेंदु अधिकारी का हुगली कमीशन चेयरमैन पद से इस्तीफा 
*16* हैदराबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी का फ्री बिजली-पानी के साथ कोरोना वैक्सीन देने का वादा
*17* सिनेमा हॉल खुलने के डेढ़ महीने बाद भी नहीं लौटे दर्शक, 80 फीसदी थिएटर्स खाली।

टिप्पणियाँ