बीकानेर, 26 नवम्बर (हि.स.)। राजस्थान में बीकानेर पुलिस की नई पहल में विभिन्न थानों में तैनात कांस्टेबल आमजन से सीधे जुड़ाव के लिए घर-घर पहुंचकर परिवारों का रिकॉर्ड रखेंगे। अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस में पहले से बीट प्रणाली लागू है सभी थाना स्तर पर इलाकेवाईज बीट के रुप में बांटा गया है। उनमें बीट कांस्टेबल को बीट की जिम्मेदारी दी गयी है जो अपने इलाके में घूमकर और लोगों से संपर्क साधकर गतिविध पर तो नजर रखता ही है अब परिवारों का रिकॉर्ड भी रखेंगे। काम को गंभीरता से नहीं लेने की वजह से अवैध धंधों और अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रहा है।
पुलिस अधीक्षक प्रहलाद कृष्णिया के अनुसार कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बीट कांस्टेबलों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। इस जिला पुलिस की पहल से आमजन से पुलिस का न केवल सीधा जुड़ाव होगा बल्कि आमजन का पुलिस पर विश्वास भी कायम रहे ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी के अनुसार बीट कांस्टेबल घर-घर जाकर सर्वे कर डेटाबेस तैयार करेंगे, आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाएंगे साथ ही सीएलजी सदस्यों से मीटिंग कर उनका सहयोग लेंगे, संदिग्ध लोगों से परचे भरवाएंगे। ओर तो ओर आमजन से सामंजस्य बनाएंगे। कुल मिलाकर पुलिस की छवि सुधारने वाले कार्यों को भी पूर्णत: किया जाएगा।
Socialmedia_C/P📒
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
और पल-पल की खबरें पाएं
*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank