रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू
कड़ाके की सर्दी और कोरोना काल के दौर में सरकारी बंदिशों के बीच नए साल के स्वागत में जश्न मनाने की तैयारी कर रहे लोग सावधान हो जायें। आपकी जरा सी मस्ती और लापरवाही भारी पड़ सकती हैं। पुलिस-प्रशासन की सख्त हिदायत के बावजूद जश्न मनाने की कोशिश करने वालों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। इसके लिये जयपुर पुलिस ने खास इंतजाम किये हैं। रात को जयपुर शहर में 90 जगहों पर नाकाबंदी करेगी। इसके साथ ही रात 8 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने की घोषणा भी कर दी गई हैं।
साल 2020 के गुजरने का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा हैं। नया साल नई उम्मीदों को लेकर आए ऐसी सभी को आस है। फिर भी नए साल का जश्न संभव नहीं हैं। कोरोना संक्रमण के चलते पहले ही राज्य सरकार ने प्रदेशभर में नाइट कर्फ्यू लगा रखा है। कोरोना गाइडलाइन की पालना के मद्देनजर कहीं पर भी जश्न की इजाजत नहीं हैं। होटल, क्लब और रेस्टोरेंट में भी पार्टी करने की अनुमति नहीं हैं। यही नहीं गली मोहल्लों में भी लोगों को एक जगह एकत्रित होकर जश्न मनाने की अनुमति नहीं होगी। जयपुर पुलिस ने हिदायत दी है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू
एडिशनल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस की ओर से निगरानी रखने के खास इंतजाम किये गये हैं। इसके तहत दिन में 82, शाम को 120 और रात को 90 जगहों पर पुलिस की नाकाबंदी रहेगी। शहर में चिन्हित जगहों पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहेगा। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी गश्त करेंगे। शाम 7 बजे से सभी होटल, प्रतिष्ठान और रेस्टोरेंट बंद हो जायेंगे। रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank