सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सोमवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा

भाजपा ओबीसी मोर्चा के तत्वाधान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन सोमवार करेंगें।                           

बीकानेर 27 दिसंबर-भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान द्वारा  राजस्थान की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध प्रदेश भर में  प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला बीकानेर एवं  देहात मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में बीकानेर जिला कलेक्टर मुख्यालय पर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला बीकानेर जिला अध्यक्ष हुकम चंद कांटा ने बताया  की ओबीसी मोर्चा के बैनर तले प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार  सोमवार को 
सुबह 10:30 बजे जिला मुख्यालय पर राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार के 2 वर्ष कुशासन, वादाखिलाफी एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ ने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस की 2 साल के कुशासन में आमजन सहित किसान, विद्यार्थी, व्यापारी वर्ग आदि बुरी तरह से पीड़ित है। महिलाओं के साथ गैंगरेप सहित व्यापारियों के साथ लूटपाट व हत्या के मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में सोमवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारियों,मंडलों के सभी पदाधिकारियों एवं मोर्चा के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी संपूर्ण तैयारी के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे।
 

टिप्पणियाँ