सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा ओबीसी मोर्चा के तत्वाधान में कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम से ज्ञापन भेजा

भाजपा ओबीसी मोर्चा के तत्वाधान में कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम से ज्ञापन भेजा                             
बीकानेर 28 दिसंबर-भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान द्वारा  राजस्थान की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध प्रदेश भर में  प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला बीकानेर एवं  देहात मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में बीकानेर जिला कलेक्टर मुख्यालय पर भाजपाइयों ने हाथों में विरोध प्रदर्शन की तख्तियां व काले गुब्बारे लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम से ज्ञापन भेजा।भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला बीकानेर जिला अध्यक्ष हुकम चंद कांटा  व भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ ने बताया  की ओबीसी मोर्चा के बैनर तले प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार  सोमवार को सुबह जिला मुख्यालय पर राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार के 2 वर्ष कुशासन, वादाखिलाफी एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम से ज्ञापन भेज रहे हैं। जिला पदाधिकारियों ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा राजस्थान में कांग्रेस की 2 साल के कुशासन में आमजन सहित किसान, विद्यार्थी, व्यापारी वर्ग आदि बुरी तरह से पीड़ित है। महिलाओं के साथ गैंगरेप सहित व्यापारियों के साथ लूटपाट व हत्या के मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला बीकानेर के मीडिया प्रभारी दिनेश संवाल ने बताया की माननीय महामहिम को जिला कलेक्टर के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, जिला बीकानेर देहात एवं शहर  सादर निवेदन करता है कि विगत दो वर्षो में राजस्थान सरकार की गिनती ऐसे राज्यों में शुमार होने लगी है कि जहा कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। आम जन को खुशहाल जिन्दगी देने के नाम पर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता ने प्रदेश को जंगलराज के मुंह में धकेल दिया है जिससे प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है हालात बद से बदतर होते जा रहे है। कहीं हत्या तो कही बलात्कार, भ्रष्टाचार, कुशासन तथा जनविरोधी नितियों के कारण जनता में असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हो चुका है। राजस्थान के करीब 8 करोड़ जनता को गहलोत सरकार से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हालात यह है कि पिड़ित पक्ष को सुनने वाला कोई अधिकारी / पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभाग भी मुस्तेद नहीं है। अपराधों में कमी लाना बेलगाम हो चुका है। कांग्रेस शासनकाल में करीबन 5 लाख मामले दर्ज हुए है उनमे से करीब 75 हजार मामले महिला उत्पीड़न के ही है।गहलोत सरकार के दो साल के कुशासन में बरोजगारों को रोजगार हेतु तरसना पड़ रहा है जबकि बेटियां सम्मान को तरस रही है। जनता में भयव्याप्त है किसान को कर्जमाफी नहीं मिली है। प्रदेश विकास को तरस रहा है। इसके विपरित गहलोत सरकार द्वारा होटलों में रहकर सरकार चलाने का कार्य किया जा रहा है जनता के दर्द को नहीं समझा है ना ही राहत प्रदान की है। राजस्थान की जनता को महंगी बिजली तथा महंगे पट्रोल-डीजल के भार से जुझना पड़ रहा है और राज्य में अत्याचार, चोरी-डकेती तथा अपराध भी बढ़े है। ऐसी राजस्थान की बेशर्म सरकार चैन से सोकर शासन चला रही है। जिससे जनता में काफी रोष व्याप्त है। जिसका विरोध जिला ओबीसी मोर्चा , भाजपा द्वारा किया जाता है। जिस हेतु तत्काल गहलोत सरकार को। बर्खास्त कर आम जन में राहत पहुचाना नितांत आवश्यक है। 
                            इस विरोध प्रदर्शन में सोमवार को शहर अध्यक्ष अखिलेश अखिलेश प्रताप सिंह , देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ,जिला महामंत्री मोहन सुराणा ,जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत , भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष हुकमचंद कांटा,भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला देहात से जिलाध्यक्ष भवरलाल जांगिड़ , शहर मोर्चा महामंत्री अर्जुन कुमावत, वीरेंद्र करल ,राजाराम सिगड़ , मीडिया प्रभारी दिनेश संवाल,मदनदास स्वामी,रामकरण नाथ ,
नेमगिरि गोस्वामी ,अशोक नाई,
हरिकिशन सुथार ,मंडल अध्यक्ष 
सुनील खटोड़ ,हनुमान गिरी 
राम दहिया ,मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, विशाल सोनी, सुनील आचार्य, मनोज कुमावत, मूलचंद कुमावत,  गणेश भुटिया , मालचंद  सुथार ,ललित सुथार ,सांगी लाल गहलोत ,निर्मल गहलोत, ओम प्रजापत ,शिव मारू, राधेश्याम बबेरवाल आदि भाजपा ओबीसी मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारियों,मंडलों के सभी पदाधिकारियों एवं मोर्चा के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे।
 Socialmedia_C/P📒  
आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति 
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।

     हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
        और पल-पल की खबरें पाएं
WhatsApp Messenger
         join WhatsApp group

Telegram
लाइव समाचार telegram join
Facebook
                   Facebook 
                        page ।


*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं 




टिप्पणियाँ