यदि भारत को स्वच्छ व समृद्ध बनाना है तो शुरुआत खुद से करनी होगी: पंचारिया
भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसन्धान केंद्र, बीकानेर में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम (16-31 दिस.2020) के तहत आज दिनांक 30.12.2020 को "स्वच्छता से समृद्धि की ओर'' विषयक संवाद कार्यक्रम रखा गया. इसमें अतिथि वक्ता के रुप में श्रीमान पवन पंचारिया, पूर्व जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण जिला परिषद, बीकानेर को केंद्र में स्वच्छता मिशन को और प्रभावी बनाने एवं इसके व्यापक प्रचार प्रसार की दृष्टि से इस अभियान से जोड़ा गया. इस अवसर पर श्री पंचारिया ने कहा कि यदि भारत को स्वच्छ व समृद्ध बनाना है तो शुरुआत खुद से करनी होगी. उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे व्यक्तित्व निर्माण की कुंजी है, इसे हमें हृदयँगम करना चाहिए. उन्होंने कई ऐसे उपाय सुझाए जिनसे स्वच्छता के साथ साथ केंद्र द्वारा ऊँट पालको को भी लाभ मिल सकें.
इस अवसर पर केंद्र के कार्यवाहक निदेशक डॉ. एस. के. घोरुई, प्रधान वैज्ञानिक ने कहा कि हमें महात्मा गाँधी के स्वच्छता सम्बंधित विचारों व भारत सरकार के स्वच्छता सम्बन्धी ध्येय को ध्यान में रखते हुए मन से स्वच्छता के संकल्प को अपनाना होगा तथा इसे एक आदत बनाना होगा.
संवाद कार्यक्रम का संचालन श्री हरपाल सिंह ने किया व धन्यवाद केंद्र के राजभाषा प्रभारी डॉ. मो. मतीन अंसारी ने ज्ञापित किया।
Socialmedia_C/P📒
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
और पल-पल की खबरें पाएं
*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank