सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाकृअनुप - राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र , स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गतस्वच्छता पखवाड़ा मनाया

*भाकृअनुप - राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र , बीकानेर द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत दिनांक 16 दिसम्बर 2020 से 31 दिसम्बर 2020 की अवधि में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया* ।  
बीकानेर आज दिनांक 31 दिसम्बर को केन्द्र द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ इस पखवाड़े का समापन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर नगर निगम के पार्षद श्री विनोद धवल को आमंत्रित किया गया । सर्वप्रथम केन्द्र के श्री आर.ए.साहू , प्रशासनिक अधिकारी द्वारा पूरे पखवाड़े के दौरान प्रतिदिन आयोजित की गई गतिविधियों संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री विनोद धवल ने अपने उदबोधन में सर्वप्रथम केन्द्र परिवार को इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान आयोजित कार्यक्रमों यथा - पशु स्वास्थ्य शिविर , ग्रामीण बालक - बालिकाओं हेतु प्रतियोगिता , किसान दिवस , पर्यटन को बढ़ावा देने स्वच्छता प्रेरित कार्यों हेतु बधाई संप्रेषित करते हुए कहा कि एनआरसीसी पूरे मनोयोग से यह गतिविधियां संचालित करता है । श्री धवल ने आगे कहा कि महात्मा गांधी के अलावा माननीय प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का यह अभियान अन जोर पकड़ रहा है और संपूर्ण देश में स्वच्छता को लेकर आमजीवन की मानसिकता में परिवर्तन को देखा जा सकता है । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केन्द्र के डॉ.सुमन्त व्यास , प्रधान वैज्ञानिक ने कहा कि स्वच्छता पूरे परिवेश के लिए अत्यंत जरूरी पहलू है । हमारे यहां प्राचीन काल से इसे परंपरा के तौर पर व्यवस्थित तौर पर लिया जाता था । गत कुछ सालों से न केवल महानगरों बल्कि गांव - ढाणी आदि में स्वच्छता के प्रति विशेष रूप से जागरूकता आ रहा है । अतः ऐसे सरकारी एवं गैर सरकारी स्तर पर चलने वाले स्वच्छता अभियान निहायत ही जरूरी ताकि हमारा देश स्वच्छता व समृद्धता की ओर अग्रसर हो सके । समिति कक्ष में आयोजित इस प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार बन्धुओं ने केन्द्र के कार्यों की सराहना करते हुए यह सुझाव दिया कि पखवाड़े के प्रारम्भ होने के पूर्व भी ऐसे स्वच्छता पखवाड़ों को प्रेस कॉन्फैस आदि के माध्यम से प्रचारित - प्रसारित किया जाए ताकि इनसे अधिकाधिक जनमानस को लाभ हो सके । इस दौरान पत्रकारों से किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं नए कृषि कानूनों पर भी चर्चा की गई । केन्द्र की ओर से इस प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का संचालन श्री हरपाल सिंह कौंडल ने किया ।
Socialmedia_C/P📒  
आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति 
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।

     हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
        और पल-पल की खबरें पाएं
WhatsApp Messenger
         join WhatsApp group

Telegram
लाइव समाचार telegram join
Facebook
                   Facebook 
                        page ।


*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं 


टिप्पणियाँ