सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्लर्क से मुख्य लेखा अधिकारी का शानदार सफर आज सेवानिवृत्त हुए मुख्य लेखा अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता

बीकानेर 31 दिसंबर 2020 यह एक ऐसी तारीख है जहां सैकड़ों लोग सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होते हैं लेखा शाखा से आज ही सिंचित क्षेत्र विभाग बीकानेर से सेवानिवृत्त हुए श्री राकेश कुमार गुप्ता सरकारी सेवा की एक शानदार पारी खेलकर आज से एक नई पारी की शुरुआत करेंगे 16 बरस की उम्र में डेली वेजेस पर सरकारी सेवाएं देते हुए 18 वर्ष की उम्र में टाइपिस्ट सेशन कोर्ट में पहली सरकारी नौकरी पर पदस्थापित होने के बाद सफलता के नए आयाम को छूते हुए जूनियर लेखाकार की परीक्षा पास कर बीकानेर के कई सरकारी विभागों में सेवा दे चुके हैं जूनियर अकाउंटेंट से से भी कंपटीशन फाइट कर लेखाकार बने और सफलता का एक और सोपान पार किया और फिर लेखाकार से प्रमोशन के माध्यम से आज 31 दिसंबर को मुख्य लेखा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए राकेश कुमार गुप्ता अकाउंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए विभिन्न पदों पर संगठन को मजबूत करते हुए सक्रिय भूमिका निभाई . 
आज सिंचित क्षेत्र विकास विभाग कार्यरत श्री राकेश गुप्ता मुख्य लेखा अधिकारी सेवानिवृत्त हुए कार्यक्रम में श्री संदीप माथुर मुख्य अभियंता व अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे उससे पूर्व श्री गुप्ता को लेखा रतन सम्मान से संगठन द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें श्री संजय धवन श्री अरविंद बिश्नोई वित्तीय सलाहकार उपस्थित थे संगठन जिला अध्यक्ष श्री लाल भाटी व अन्य पदाधिकारी भी समारोह में उपस्थित थे
राकेश कुमार गुप्ता का मानना है कि सेवानिवृत्ति की तारीख जिस दिन पैदा होते हैं उसी दिन निश्चित हो जाती है अपने स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि मैं भाग्यशाली रहा कि अपनी पूरी 42 साल की सेवा बीकानेर में रहते ही पूरी की और मेरा यह सफर बहुत ही उत्तम रहा मैं रिटायर्ड हो रहा हूं पर टायर्ड नहीं हूं मेरा लेखा विभाग से सदैव यही रिश्ता यही संबंध सदैव बना रहेगा हर संभव लेखा संबंधी कभी भी किसी को भी कोई आवश्यकता महसूस है तो मैं हर समय उपलब्ध हूं।
Socialmedia_C/P📒  
आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति 
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।

     हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
        और पल-पल की खबरें पाएं
WhatsApp Messenger
         join WhatsApp group

Telegram
लाइव समाचार telegram join
Facebook
                   Facebook 
                        page ।


*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं 


टिप्पणियाँ