ब्राह्मण समुदाय और मंदिरो पर जो अनर्गल टिप्पणी की गई उसके विरोध में आज अतिरिक्त कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा !
विश्व सनातन वाहिनी द्वारा किसान आंदोलन के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा ब्राह्मण समुदाय और मंदिरो पर जो अनर्गल टिप्पणी की गई उसके विरोध में आज अतिरिक्त कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा !
वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. भाईश्री ने विरोध स्वरुप बयान में कहा कि राकेश टिकैत के अनर्गल बयानों से समूचा ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है और राकेश टिकैत जिस दान दक्षिणा को वापिस ब्राह्मणों से लेने की बात कर रहे है, तो वो दक्षिणा दान ब्राह्मणों के पांडित्य कर्म को पूर्ण करने पर यजमान द्वारा आग्रह के साथ प्रदान की जाती है! ब्राह्मणों की भावना आहत हुई है, इसलिए टिकैत को ब्राह्मण समुदाय से क्षमा मांगनी चाहिये!
वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुनीलम् ने विरोध स्वरुप बयान में कहा कि दान दक्षिणा देने के बाद उसे मांगना, यह श्रेयस्कर कर्म ना होकर सौदेबाजी कहलाता है! प्रधानमंत्री और किसान यूनियन से यह मांग है कि राकेश टिकैत को इस अनर्गल बयानबाजी के लिए माफी मांगने के लिये पाबंद करें!
विरोध प्रदर्शन करने वालो में संगठन प्रदेश मंत्री आनंद सारस्वत, जिला कमेटी के पं गोविंद जोशी, पं अरुण ओझा, पं प्रेमरतन बिस्सा, पुरुषोतम खत्री एवं जिला कोषाध्यक्ष पवन राठी आदि ने एक स्वर में विरोध किया!
Socialmedia_C/P📒
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
और पल-पल की खबरें पाएं
*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank