सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुभाष चंद्र बोस 125 जयंती पर शहर में कई कार्यक्रम

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर हिमालय परिवार बीकानेर की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन परिवार के प्रांतीय अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के आतिथ्य और जिला अध्यक्ष व जोधपुर प्रांत प्रभारी डॉ सुषमा बिस्सा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । इस अवसर पर अखिलेश प्रताप सिंह ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है । भारत सरकार द्वारा इस दिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मना रही है । डॉ सुषमा बिस्सा ने आजाद हिंद फौज के बारे में अपनी बात रखी । कार्यक्रम में आर के शर्मा, अभय पारीक, भानुप्रिया, तैयबा, गायत्री, गोपाल, ओजस्वी बिस्सा, दिनेश माथुर व शरद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

भारत माता के लाडले सपूत  स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वी जयंती पर कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने कच्ची बस्तियों में जाकर वस्त्र वितरण का कार्य किया। फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक मैया ने कहा कि जिस तरह नेताजी के जीवन का उद्देश्य निहित था कि आपके होते हुए किसी भी जरूरतमंद का कार्य सम्पूर्ण हो तो आपका होना सार्थक है अन्यथा जीवन व्यतीत तो जानवर भी करते है उनके जीवन मे आध्यात्म और दर्शन का विशेष महत्व है अगर दूसरे अर्थों में कहा जाए कि नेताजी खुद अपने आप मे एक संपूर्ण तीर्थ है तो कोई अतिश्योक्ति नही है। सचिव आर के शर्मा ने कहा कि अंग्रेजी दासता से भारत को मुक्त करवाने के लिए नेताजी के अहम योगदान है उनके जीवन और बताये मार्ग से अनेक युवा आज भी प्रभावित है और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करते है। प्रवक्ता नितिन वत्सस ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित था उनके जीवन का सार है कि आपके होते अगर मातृभूमि पर कोई आंच आये तो आपके लिए मातृभूमि पर न्योछावर होना ही सपूत होने का प्रमाण है। वस्त्र वितरण कार्यक्रम में सत्यदेव शर्मा,पुरषोत्तम सेवक जितेंद्रभोजक, अश्वनी सावलेरा, नताशा वत्सस,खुश भोजक, मानसी और ध्रुविका मौजूद थे। 

एबीवीपी ने मनाया *पराक्रम दिवस*
 
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजकीय डूंगर महाविद्यालय में महानगर मंत्री  मोहित बापेऊ के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को  पराक्रम दिवस के रूप में मनाया , महानगर सहमंत्री मुकेश पूनिया ने  *नेताजी* की जीवनी पर प्रकाश डाला। 
इस दौरान पूनमचंद घिंटाला , महासचिव बीरबल कुमावत ,
पवन चोधरी ,अनिल सारस्वत , श्रवण चौधरी , भरत चारण , शुभम शर्मा आदि परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय माला भारोत्तोलन के अध्यक्ष महावीर कुमार सोनी सहदेवड़ा सुभाष चंद्र बोस 125 वी जयंती पर बार-बार प्रणाम करते हुए कहा कि व आजादी की सच्ची लड़ाई लड़ने वाले थे और 
तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा 
इस नारे को सुनते ही रूह रोमांचित हो उठते हैं और दिल में तरंगे उठ जाती है 
नया जोश भर आता है।



Socialmedia_C/P📒  
आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति 
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।

     हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
        और पल-पल की खबरें पाएं
WhatsApp Messenger
         join WhatsApp group

Telegram
लाइव समाचार telegram join
Facebook
                   Facebook 
                        page ।


*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं 


टिप्पणियाँ