सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रवाह’’- नया दशक नई शुरूआत


‘‘प्रवाह’’- नया दशक नई शुरूआत कार्यक्रम आयोजित
गंगाशहर 24 जनवरी 2021। तेरापंथ किशोर मंडल गंगाशहर के द्वारा गठन के 20 साल की सम्पन्नता पर रविवार को ‘‘प्रवाह’’- नया दशक नई शुरूआत कार्यक्रम गंगाशहर स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मंगल शुरुआत निहाल मरोटी ने नमस्कार महामंत्र से की। विजय गीत का संगान जिनेश बैद के साथ मिलकर सभी किशोर साथियों ने किया। तेरापंथी सभा के अध्यक्ष डॉ. पी.सी. तातेड़ ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। सहसंयोजक रवि सेठिया ने किशोर मंडल की ऐतिहासिक जानकारी सभी के साथ साझा की। कार्यक्रम के दौरान किशोर मंडल की ओर से भव्य संचेती ने काव्य पाठ व यश बैद ने अपनी भावनाओं को गीतिका के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर तेरापंथ की ऐतिहासिक जानकारी को नाट्य के रूप में किशोर मंडल के साथियों ने बहुत ही शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। 
कार्यक्रम में आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़, युवक रत्न राजेन्द्र सेठिया, डॉ.पुनम चन्द तातेड़, अमरचंद सोनी, भैंरूदान सेठिया, जतन संचेती, धर्मेन्द्र डाकलिया, पीयुष लुणिया, संतोष बोथरा, पवन छाजेड़, दिनेश सोनी, ललित राखेचा ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर किशन बैद, दीपक आंचलिया, मनोज सेठिया, कविता चौपड़ा, गरिमा सेठिया, जसवंत बैद, बजरंग बोथरा, भरत गोलछा, विजेन्द्र छाजेड़, मनीष छाजेड़, विनीत बोथरा, कन्हैयालाल रामपुरिया, अरूण नाहटा, महावीर फलोदिया, मांगीलाल लुणिया, कमल भूरा, रोहित बैद की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर तेयुप गंगाशहर द्वारा मयंक बोथरा, दलीप नाहटा, चंचल चौपड़ा, देवेन्द्र डागा, भरत सोनी, मयंक सेठिया, ऋषभ लालाणी, गुणित आँचलिया, रवि सेठिया, दिनेश सोनी को सम्मानित किया गया। अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी, किशोर मंडल राष्ट्रीय प्रभारी अर्पित नाहर, कन्या मंडल राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा बांठिया का शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ।
आभार ज्ञापन किशोर मंडल प्रभारी विपिन बोथरा ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन किशोर मंडल के संयोजक गुणित आँचलिया और ललित राखेचा द्वारा किया गया। 


Socialmedia_C/P📒  
आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति 
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।

     हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
        और पल-पल की खबरें पाएं
WhatsApp Messenger
         join WhatsApp group

Telegram
लाइव समाचार telegram join
Facebook
                   Facebook 
                        page ।


*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं 


टिप्पणियाँ