सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र ने मनाया गणतन्त्र दिवस

भाकृअनुप - राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र ने मनाया गणतन्त्र दिवस 
बीकानेर 26 जनवरी 2021 | भाकृअनुप - राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द , बीकानेर में 72 वां गणतन्त्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया । इस अवसर पर केन्द्र निदेशक डा . आर्तबन्धु साहू ने झण्डारोहण कर सभी वैज्ञानिकों / अधिकारियों / कर्मचारियों को गणतन्त्र के 72 वें वर्ष में प्रवेश करने की बधाई व शुभ कामनाएं दी । डा . साहू ने कहा कि भारत की आजादी का दिन देखने के लिए हमारे पूर्वजों ने असंख्य बलिदान दिया है तथा इसी के फलस्वरूप हमें परतंत्रता से निजात मिली है । हमारे देश के संविधान में प्रत्येक नागरिक के कत्र्तव्य एवं अधिकार बताए गए हैं । अतः देश की प्रगति के लिए हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता के साथ - साथ अपने कत्र्तव्यों को सर्वोपरि रूप में लेते हुए उनकी पालना किए जाने की महती आवश्कता है । डा.साहू ने अपने संबोधन में उष्ट्र प्रजाति व ऊँट पालकों का जिक्र करते हुए कहा कि इस संस्थान का कार्यक्षेत्र पूर्णतया इन्हीं से जुड़ा हुआ है अतः हमें भावी परिदश्य में ऊँट उत्पादन , ऊँटनी के दूध का प्रचलन , बालों की उपयोगिता उष्ट्र पर्यटन - उष्ट्र दौड़ एवं इस व्यवसाय से सम्बद्ध विविध क्षेत्रों में उपयोगिता के साथ - साथ इनमें गुणवतापूर्ण सुधार लाने हेतु सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा । डॉ.साहू ने उष्ट्र अनुसंधान के अनुछुए पहलुओं हेतु वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया तथा कहा कि हमें रेगिस्तान के जहाज ऊँट ' की औषधीय उपयोगिता को उभारते हुए इसे जन - जन तक प्रसारित करना होगा । उन्होंने केन्द्र की अन्तर्राष्ट्रीय छवि में निरन्तरता बनाए रखने के लिए सभी को अपने -2 कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ व सकारात्मक योगदान देने की बात कहीं । इस अवसर पर नवाचार के तहत एनआरसीसी परिवार को अपनी गौरवपूर्ण 25 वर्ष सेवा देने वाले वैज्ञानिकों अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा सतर्कता सप्ताह के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को निदेशक महोदय के कर कमलों से सम्मानित किया गया । केन्द्र में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का संचालन श्री हरपाल सिंह कौण्डल द्वारा किया गया एवं धन्यवाद प्रस्ताव श्री आर.ए.साहू द्वारा ज्ञापित किया गया ।
Socialmedia_C/P📒  
आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति 
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।

     हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
        और पल-पल की खबरें पाएं
WhatsApp Messenger
         join WhatsApp group

Telegram
लाइव समाचार telegram join
Facebook
                   Facebook 
                        page ।


*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं 


टिप्पणियाँ